फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर के लिए मुश्किल था वो दौर, दिन में पी जाया करते थे पूरी बोतल शराब, जानें क्या है मामला?

Sun, 23 Mar 2025 01:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan-Reena Dutta: आमिर खान ने खुलासा किया है कि अपनी पहली बीवी से तलाक के बाद वह बहुत परेशान हुए थे। वह एक-एक दिन में शराब की पूरी बोतल पी जाया करते थे। 
 
विज्ञापन
रीना दत्ता-आमिर खान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आमिर खान उन स्टार्स में से आते हैं जो खुलकर अपनी निजी जंदगी के बारे में बात करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि जब उनका रीना दत्ता से तलाक हुआ था तो वह भावनात्मक रूप से टूट गए थे और शराब की तरफ चले गए थे। तकरीबन एक साल तक वह रात में खूब शराब पीते थे। ऐसे में वह काम पर भी ध्यान नहीं दे पाते थे।
विज्ञापन

 

एक दिन में पूरी बोतल शराब पीते थे आमिर
आमिर खान ने बातचीत में इंस्टैंट बॉलीवुड को बताया कि रीना दत्ता से तलाक के बाद वह किस तरह से भावनात्मक रूप से टूट गए थे। उन्होंने माना कि वह दो से तीन साल तक काम से अलग रहे। वह ऐसा महसूस कर रहे थे मानो उनका कुछ खो गया हो। वह रात को सो भी नहीं पा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी थी। वह एक-एक दिन में शराब की पूरी बोतल पी जाया करते थे। उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह अपने आपको खत्म कर लेंगे।
Ranbir Kapoor-Yash: पर्दे के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर रणबीर से भिड़ेंगे यश, जानें क्या है पूरा मामला?
 

आमिर खान, रीना दत्ता, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने आगे बढ़ने का किया फैसला
आमिर खान की जिंदगी में यह दौर एक साल तक रहा। इस दौरान वह डिप्रेशन में भी गए। इस साल के शुरूआत में आमिर खान ने बताया था कि तब से उन्होंने शराब को हाथ नहीं लगाया है। आमिर खान ने इस बात पर जोर दिया कि किसी के जाने का दुख मनाने से बेहतर है कि सच्चाई को मान लिया जाए। इसके बाद आमिर खान ने आगे बढ़ने का फैसला किया।
Aamir Khan: सिनेमा के आखिरी सितारे नहीं हैं आमिर-शाहरुख और सलमान, मिस्टर परफेक्शनिस्ट बोले- हम याद नहीं रहेंगे
 
विज्ञापन

आमिर खान की निजी जिंदगी और रिश्ते
आमिर खान ने रीना दत्ता से तब शादी की थी जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। वह 16 साल तक एक दूसरे के साथ रहे। दोनों से दो बच्चे हैं, जुनैद और आयरा खान। आमिर और रीना का साल 2002 में तलाक हो गया था। आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की। 2021 में अलग होने से पहले दोनों 16 साल तक एक दूसरे के साथ रहे। दोनों से एक बेटा आजाद है। अपने 60वें जन्मदिन के मैके पर आमिर ने अपनी नई पार्टनर गौरी स्प्रैट के बारे में बताया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें