अनीत पड्डा में है कुछ नया करने की भूख
फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा के बारे में बात करते हुए आदित्य सरपोतदार ने कहा कि मैंने अनीत का काम 'सैयारा' से पहले उनकी वेब सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' में देखा था। उस शो की शूटिंग ऊटी में हुई थी और जब हम 'थामा' की शूटिंग के लिए वहीं पहुंचे, तो मेरे लोकेशन डायरेक्टर ने उस सीरीज का जिक्र किया। मैंने उसे देखा और तभी समझ गया कि इस लड़की में एक अलग रेंज है। वह कभी टॉमबॉय जैसी बिंदास लगती है, तो कभी इमोशन से भरी, सहमी हुई लड़की की तरह। ये रेंज बहुत कम एक्ट्रेसेज में होती है। अनीत की सबसे बड़ी खूबी है उनकी भूख। एक आर्टिस्ट में जो सीखने और बेहतर करने की प्यास होती है, वो उनमें साफ दिखती है। वो अपनी परफॉर्मेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करने से डरती नहीं हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह इस यूनिवर्स में कुछ नया लेकर आएंगी और अपनी अलग पहचान बनाएंगी।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘सवाल उठे तो समझें दर्शक फिल्म से जुड़े हैं’, निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने बताया कैसे हुई ‘थामा’ की शुरुआत
मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑडियंस का इंटरेस्ट बना रहना जरूरी
जब आदित्य सरपोतदार से पूछा गया कि क्या वे इस फिल्म का हिस्सा हैं, तो उन्होंने कहा कि शक्ति शालिनी से जुड़ना मैं जरूर चाहूंगा। अभी 'थामा' रिलीज हुई है, तो हमें थोड़ा वक्त चाहिए यह तय करने के लिए कि आगे कौन सी फिल्म कब आएगी और किस दिशा में यूनिवर्स को ले जाएगी। सबसे जरुरी है कि ऑडियंस का इंटरेस्ट हाई बना रहे। इसलिए इन फिल्मों का बैक टू बैक आना जरुरी है। फिलहाल सभी एक्टर्स और टीम के अपने कमिटमेंट्स हैं, तो हमें यह समझना होगा कि कौन सी कहानी पहले बढ़ेगी और कौन बाद में।
यूनिवर्स की टीम तय करेगी कब आएगी कौन सी फिल्म
यूनिर्वस की आगामी फिल्मों को लेकर निर्देशक ने कहा कि यह एक टीम डिसीजन होता है। डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और राइटर्स सब साथ बैठकर यह तय करते हैं कि किस फिल्म को कब फ्लोर पर लाना है और किसका नैरेटिव आगे बढ़ेगा। अभी 'महा मुंज्या' और 'शक्ति शालिनी' दोनों की तैयारी चल रही है। वक्त आने पर ऑडियंस को इस यूनिवर्स का अगला अध्याय खुद सब कुछ बता देगा।