फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने बिखेरा जलवा, हाथों में हाथ डालकर किया रैंप वॉक; वीडियो हुआ जमकर वायरल

Wed, 29 Jul 2026 11:16 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditi Rao Hydari and Siddharth: इंडियन सिनेमा की पसंदीदा जोड़ी अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने ICW 2026 में अपने रॉयल अंदाज से सबका दिल जीत लिया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार शाम नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया कुट्योर वीक में दोनों डिजाइनर जयंती रेड्डी के शोस्टॉपर बने।

हाथों में हाथ डालकर किया रैंप वॉक

विज्ञापन

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने हाथों में हाथ डालकर रैंप वॉक किया और अपनी केमिस्ट्री से शो को खास बना दिया। उनका लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था, जो जयंती रेड्डी के कलेक्शन को पूरी तरह कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

अदिति और सिद्धार्थ के आउटफिट के बारे में 
अदिति ने गोल्ड और बेज रंग का खूबसूरत आउटफिट पहना, जिसमें पेप्लम स्टाइल ब्लाउज और शरारा स्कर्ट थी। इस पर बारीक जरदोजी, बीडवर्क और सीक्विन का काम किया गया था। उन्होंने चोकर सेट, स्ट्रेट हेयर और बोल्ड लिप्स के साथ अपना लुक पूरा किया।

वहीं सिद्धार्थ ने बेज रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी जैकेट पहनी, जिसे उन्होंने धोती स्टाइल ट्राउजर के साथ कैरी किया। उनके लुक को पर्ल और एमराल्ड की मल्टी-लेयर नेकलेस ने और खास बना दिया।

विज्ञापन

जयंती रेड्डी का कलेक्शन
जयंती रेड्डी का कलेक्शन 'द गिल्डेड एरा' हैदराबाद की संस्कृति और निजामी दौर की कला से प्रेरित था। इसमें ट्रेडिशनल फैब्रिक्स, फ्लोरल डिजाइन और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया, जो भारतीय कारीगरी की खूबसूरती दिखाते हैं।

शो के आखिर में अदिति, सिद्धार्थ और जयंती रेड्डी ने साथ में पोज दिया, जो इस इवेंट का सबसे यादगार पल बन गया।

ये भी पढ़ें- Jumanji Open World: जारी हुआ 'जुमानजी ओपन वर्ल्ड' का ट्रेलर, तीसरी किस्त के लिए लौटे ड्वेन जॉनसन और कैरेन गिलन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें