फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanaya Kapoor: आदर्श ने शनाया कपूर की इस बात के लिए की तारीफ, साझा किया 'तू या मैं' में काम करने का अनुभव

Tue, 15 Apr 2025 06:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adarsh Gourav Praise Shanaya Kapoor: अभिनेता आदर्श गौरव ने शनाया कपूर की खूब तारीफ की है। उन्होंने उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया है।
विज्ञापन
आदर्श गौरव, शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श गौरव और शनाया कपूर जल्द ही 'तू या मैं' फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में आदर्श गौरव ने शनाया कपूर की खूब तारीफ की है। हाल ही में 'तू या मैं' फिल्म का एलान हुआ तो दोनों को एक वीडियो में साथ में देखा गया था। बिजॉय नांबियार की फिल्म 'तू या मैं' रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। एलान के बाद से फिल्म चर्चा में है।

विज्ञापन

आदर्श ने की शनाया कपूर की तारीफ
हाल ही में आदर्श गौरव ने शनाया कपूर के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा 'वह बहुत सहज और शांत हैं। हम इस बात पर मजाक कर रहे थे कि पानी कितना गर्म लग रहा है, हालांकि हम शूटिंग के दौरान कांप रहे थे।' शूटिंग के दौरान चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच दोनों के बीच का रिश्ता काफी अच्छा और सहयोगात्मक था।
 

शनाया के साथ काम करना चाहेंगे आदर्श गौरव
आदर्श के मुताबिक उनके लिए कोई भी सीनियर या जूनियर नहीं है। मैंने उनके साथ सिर्फ तभी काम किया जब फिल्म का ऐलान हुआ। मैंने उनके साथ वीडियो शूट में काम किया, और यह अच्छा अनुभव था। उनके साथ काम करना अच्छा रहा। उनके साथ काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं। आदर्श की बातों से लगता है कि सुर्खियों में आने के बाद शनाया लोगों पर अच्छा प्रभाव डाल रही हैं।
Tamannaah Bhatia: फिल्मों में अभिनय के अलावा इन कामों के लिए मशहूर हैं तमन्ना, सरकारी अभियान का भी हैं हिस्सा

शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि तू या मैं फिल्म बॉलीवुड की हिंदी फिल्म है। इसका निर्देशन बिजॉय नांबियार कर रहे हैं। फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव हैं। ये फिल्म साल 2026 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी सोशल मीडिया के लिए कंटेट क्रिएट करने वालों पर आधारित है। वह मुंबई के आस-पास के इलाके में जाते हैं लेकिन वहां फंस जाते हैं।
Rasha Thadani: राशा के काम आई मां रवीना टंडन की सलाह, किन हीरोइनों को देखकर सीखा गजब का डांस?
विज्ञापन

शनाया कपूर के पास हैं कई प्रोजेक्ट
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों 'आंखों की गुस्ताखियां' में काम कर रही हैं। वह जल्द ही 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में नजर आने वाली हैं। यही नहीं शनाया कपूर साउथ की फिल्मों में भी नजर आएंगी। वह मोहनलाल की फिल्म 'वृषभ' से जुड़ी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें