फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adah Sharma B'day: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कमाया नाम, अदाकारी के अलावा इन प्रतिभाओं की धनी हैं अदा शर्मा

Sun, 11 May 2025 08:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adah Sharma Birthday Special: अदा शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अदाकारी के अलावा वह कई प्रतिभाओं की धनी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें।
विज्ञापन
अदा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @adah_ki_adah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो कई कलाओं में माहिर हैं। अदा शर्मा का नाम भी उन्हीं अभिनेत्रियों में आता है। उन्होंने न सिर्फ हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से लोगों का मन मोह लिया है, बल्कि उन्होंने साउथ सिनेमा में भी अपनी अदाकारी से छाप छोड़ी है। वह कई तरह की डांस में माहिर हैं। वह मार्शल आर्ट भी जानती हैं। कई मौकों पर वह अपनी कला का प्रदर्शन भी करती हैं। आइए अदा शर्मा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

विज्ञापन

अभिनय में की अच्छी शुरूआत
अदा शर्मा का जन्म सपनों के शहर मुंबई में 11 मई 1992 को हुआ था। शर्मा का कोई भी फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है इसके बावजूद उन्होंने फिल्मी दुनिया में नाम कमाया है। अदा शर्मा के पिता एस एल शर्मा तमिलनाडु से थे। वह भारतीय नैवी में थे। उनकी मां केरल से हैं और क्लासिकल डांसर हैं। कह सकते हैं कि अदा शर्मा की मां डांसर थीं इसलिए अदा का रुझान फिल्मी दुनिया की तरफ हुआ। अदा शर्मा ने अपनी पहली ही फिल्म में कमाल कर दिया था।
Vikram Gaikwad: मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर आमिर खान ने जताया शोक, लिखी बेहद भावुक पोस्ट

अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पहली ही फिल्म अवॉर्ड के लिए नामांकित
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अदा शर्मा ने साल 2008 में फिल्म '1920' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस हॉरर फिल्म की खूब तारीफ हुई। फिल्म में बेहतरीन काम करने के लिए अदा शर्मा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में नामांकित किया गया। इसके बाद अदा ने 2014 में फिल्म 'हंसी तो फंसी' में अदाकारी की। इसी साल अदा ने तेलुगु फिल्म 'हार्ट अटैक' में बेहतरीन काम किया। साल 2023 में 'द केरल स्टोरी' में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया।

अदा शर्मा की खूब हुई तारीफ
अदा शर्मा ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा तारीफ पहली फिल्म '1920' के लिए मिल चुकी है। इस फिल्म में अदाकारी के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया की निकिता काजमी ने उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा था कि अदा शर्मा ने फिल्म में 'सबसे अच्छी', 'शानदार' और 'अविश्वस्नीय' अदाकारी की थी। फिल्म क्रिटीक तरण आदर्श ने अदा शर्मा के बारे में कहा था 'अदा शर्मा एक स्वाभाविक इंसान हैं। एक इंसान दृढ़ता से महसूस करता है कि उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसके वह हकदार हैं, बावजूद इसके कि उन्होंने हर फिल्म में अपनी छाप छोड़ी है।'
Shanaya Kapoor: शनाया नहीं ये अभिनेत्री थी 'आंखों की गुस्ताखियां' के लिए पहली पसंद, निर्देशक ने किया खुलासा

अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
बेहतरीन डांसर हैं अदा शर्मा
अदा शर्मा बेहतरीन डांसर हैं। वह जब तीन साल की थीं तब से डांस कर रही हैं। उन्होंने कथक में मुंबई से स्नातक किया है। उन्होंने अमेरिका में चार महीनों तक सालसा डांस सीखा है। यहीं रह कर उन्होंने जैज डांस और बैले डांस सीखा। वह जबरदस्त बेली डांसर भी हैं। अदा ने सिलंबम (हथियार चलाने का हुनर) में भी हाथ आजमाया है।
विज्ञापन

विवादों से भी रहा नाता
फरवरी 2022 में बप्पी लहिरी के देहांत के बाद शर्मा ने उनके कपड़े पहनने के बारे में एक विवादास्पद पोस्ट किया। इस पर काफी विवाद हुआ था। 
2024 में अदा शर्मा सुशांत सिंह राजपूत के अपार्टमेंट में रहने के लिए गईं थीं। इसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सुशांत सिंह राजपूत की 2020 में मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें