Sanya Malhotra and Rishabh Sharma Relationship: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।
पिछले काफी वक्त से फैंस सान्या मल्होत्रा के पार्टनर के बारे में जानना चाहते थे। फिर अचानक एक दिन सान्या, मशहूर सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के साथ दिखाई दीं। इसके बाद से फैंस उम्मीद कर रहे थे कि शायद दोनों में से कोई अपने रिश्ते पर मुहर लगाएगा। मगर अब खबरें सामने आ रही हैं कि कपल अलग हो चुका है।
विज्ञापन
एक साल पहले शुरू की थी डेटिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो सान्या और ऋषभ का रिश्ता काफी गुपचुप रहा। न दोनों ने अपने कोई खास पल फैंस के साथ साझा किए और न ही कभी एक-दूसरे के बारे में कुछ कहा। एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने साल 2025 की शुरूआत में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। मगर अब दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
Trending Videos
सान्या मलहोत्रा, ऋषभ रिखीराम शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बिना शोर-शराबे के अलग हुए
खास बात यह है कि जिस तरह दोनों चुपचाप रिलेशनशिप में रहे। ठीक वैसे ही बेहद गुप चुप तरीके से दोनों ने अलग होने का फैसला भी किया। अब दाेनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया। खबरें तो यहां तक हैं कि ऋषभ ने सान्या को छोड़कर किसी और को डेट करना तक शुरू कर दिया है। मगर अब तक उन्होंने इसपर कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा है।
फिल्म 'टोस्टर' में सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सान्या का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सान्या मलहोत्रा को फिल्म 'मिसेज' के लिए दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वो फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आई थीं। अब वो जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म 'टोस्टर' में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।