फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने इस शख्स के साथ खाए गोलगप्पे, फैंस बोले- भाईजान देख लो

Fri, 01 Aug 2025 09:26 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sangeet Bijlani Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी किसी शख्स के साथ गोलगप्पे खाते हुए दिख रही हैं। 

विज्ञापन
संगीता बिजलानी और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और उनकी अच्छी दोस्त संगीता बिजलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में अभिनेत्री किसी खास शख्स के साथ गोलगप्पे खाती हुईं दिख रही हैं। इसे देख सलमान के फैंस दुखी नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि भाईजान देख लो। आइए देखें वायरल वीडियो और जानें नेटिजंस ने क्या कहा। 

दिग्गज अभिनेता के साथ दिखीं संगीता बिजलानी

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में संगीता बिजलानी को मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर के साथ गोलगप्पे के स्टॉल पर खड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों एक्टर्स गोलगप्पे का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस गोल्डन कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने दिख रही हैं और साथ में हील वाली सैंडिल भी पहन रखी है। वहीं गुलशन ग्रोवर ने कोट पैंट पहन रखा है। इसके अलावा वीडियो में देख सकते हैं कि अभिनेता पैप्स से बाते करते हुए नजर आ रहे हैं। 


फैंस को याद आए सलमान खान
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस के कमेंट्स आने लगे हैं। एक यूजर ने दुखी होकर कहा कि सलमान भाई देख लो। वहीं दूसरे यूजर ने बोला कि अभी भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स दोनों कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal: खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे युजवेंद्र चहल, धनश्री से तलाक पर तोड़ी चुप्पी

एक नजर संगीता बिजलानी के करियर पर
संगीता बिजलानी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं, जिन्होंने 1980 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। अभिनेत्री ने 1988 में फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'त्रिदेव', ‘हातिम ताई’, ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अभिनेत्री सलमान खान की काफी अच्छी दोस्त हैं और उन्हें अक्सर सलमान खान के पारिवारिक समारोह में देखा जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें