फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका को छोटी बहन को वक्त न दे पाने का मलाल, ट्रोलर बोले- 'बॉयफ्रेंड संग वेकेशन तो..'

Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Trolled: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने हाल ही में शेयर किया कि वो अपनी बहन से 8 वर्षों से नहीं मिल पाई हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना दी।
विज्ञापन
रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम- @rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को इन दिनों जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि पिछले 8 वर्षों से वो अपनी छोटी बहन शिमन मंदाना से नहीं मिल पाई हैं। जिसके पीछे का कारण उन्होंने अपने बिजी करियर बताया। बस अभिनेत्री के इसी बयान के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन


रश्मिका मंदाना ने क्या कहा?
'नोड मैगजीन' के साथ इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि उनकी छोटी बहन अब 13 साल की हो चुकी है और पिछले आठ वर्षों में उन्होंने उसके साथ समय नहीं बिताया। बहन को बढ़ते हुए देखना तो दूर, उन्हें उसकी हाइट तक नहीं पता। यह बात उन्होंने एक इमोशनल वे में फैंस के साथ शेयर की, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
 


नेटिजन्स ने किया एक्ट्रेस को ट्रोल
रश्मिका मंदाना के इस बयान पर लोगों की तरफ से कई रिएक्शन्स देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा, 'बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियों पर जाती हैं लेकिन बहन के लिए वक्त नहीं है।' वहीं, कुछ ने ये सवाल भी उठाया कि आखिर उनकी बहन कहां रहती है, जो इतने वर्षों में वो एक बार भी नहीं मिल सकीं।
विज्ञापन




'बिजी करियर के चलते नहीं मिला समय'
रश्मिका ने इंटरव्यू में माना कि उन्होंने पिछले डेढ़ साल से घर भी नहीं देखा और न ही दोस्तों से मिल पाई हैं। उन्होंने कहा कि अब दोस्त उन्हें अपने प्लान्स में शामिल भी नहीं करते। मां की एक बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'अगर करियर में आगे बढ़ना है तो निजी जीवन की कुर्बानी देनी होगी।' हालांकि रश्मिका ने यह भी कहा कि वह इस सोच को नहीं मानतीं और वह दोनों को संतुलित करने की कोशिश करती हैं।

रश्मिका के पास हैं कई बड़ी फिल्में
रश्मिका फिलहाल साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्रीज में काम कर रही हैं। वो हाल ही में ‘कुबेरा’ में नजर आईं और आगे 'द गर्लफ्रेंड', 'थामा' और 'मायसा' जैसी फिल्मों में दिखेंगी। इसके अलावा, वो 'पुष्पा 3' और 'एनिमल पार्क' जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों का भी हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें