फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: तीसरी शादी करने को तैयार राखी सावंत, पाकिस्तानी दूल्हे संग करेंगी निकाह!

Tue, 28 Jan 2025 04:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में राखी सावंत की पहचान एक ड्रामा क्वीन की है। सोशल मीडिया पर भी हरकतों के लिए राखी सावंत मशहूर हैं। अब तक राखी की दो शादियां हो चुकी हैं, तलाक भी हो चुके हैं। जल्द ही वह तीसरी शादी करने का भी प्लान बना रही हैं। हाल ही में पाकिस्तान पहुंचीं राखी एक पाकिस्तानी शख्स से शादी करने की बात कर रही हैं।

विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राखी सावंत हमेशा ही अपने ड्रामा, हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में वह पाकिस्तानी गईं। वहां एक इवेंट में अपने फैंस से मिलीं। राखी सावंत ने बताया है कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। यह राखी की तीसरी शादी होगी। कौन है उनका होने वाला दूल्हा? जानिए।

विज्ञापन


डोडी खान से करेंगी शादी 
राखी सावंत ने हाल ही में बताया है कि उन्हें कई रिश्ते पाकिस्तान में मिल रहे हैं। वह इनमें से किसी के बारे में सोच सकती हैं। इन्हीं रिश्तों में से एक रिश्ता डोडी खान का भी है। वह राखी को शादी के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर प्रपोज कर चुके हैं। 

Rakhi Sawant: राखी सावंत को लेकर बोले राम कपूर, बोले- 'उसका कोई गॉड फादर नहीं, इंडस्ट्री मिस यूज भी करना...'

भारत में रिस्पेशन करेंगी 
राखी सावंत ने यह भी कहा है कि वह शादी करेंगी तो भारत में रिस्पेशन होगा। राखी का कहना है कि पाकिस्तान में उनके काफी फैंस हैं। साथ ही वह यह भी कहती हैं कि पाकिस्तानी और भारत के लोग एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते हैं। वह शादी करेंगी तो पाकिस्तानी में लेकिन रिस्पेशन भारत में होगा। 

Rakhi Sawant: गरीबी में बीता बचपन, अंबानी वेडिंग में परोसा खाना, फिर बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन बन ऐसे छाईं राखी

हनीमून का भी बना लिया प्लान 

विज्ञापन

आगे राखी कहती हैं कि वह तो हनीमून का प्लान बना चुकी हैं। वह शादी के बाद दुबई में सेटल होने की बात करती हैं। वैसे राखी इन दिनों भारत से ज्यादा दुबई में रहती हैं, वहां उनका अपना एक घर भी है। राखी के करियर की बात की जाए तो वह बॉलीवुड में अपने आइटम डांस की वजह से चर्चा में आई थीं, कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में भी वह एक्टिंग कर चुकी हैं। वह बिग बॉस रियालिटी शो का भी कई बार हिस्सा बनी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें