अदालत ने दोषियों को सुनाई सजा
हाल ही में एर्नाकुलम प्रिंसिपल सेशंस कोर्ट ने 2017 के एक्ट्रेस पर हमले के मामले में सभी छह दोषियों को 20 साल की कड़ी कैद की सजा सुनाई। इसी मामले में एक्टर दिलीप को बरी कर दिया गया। इस मामले को लेकर इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस मंजू वारियर ने कहा 'माननीय कोर्ट का मैं बहुत सम्मान करती हूं। लेकिन इस मामले में, पीड़िता को अभी भी पूरा न्याय नहीं मिला है। सिर्फ अपराध करने वालों को सजा मिली है।'
हर किसी को जवाबदेह ठहराया जाए
एक्ट्रेस ने आगे कहा 'जिस दिमाग ने इस भयानक काम की योजना बनाई और इसे अंजाम दिया, वह चाहे कोई भी हो, अभी भी आजाद घूम रहा है। यह डरावना है। न्याय तभी पूरा होगा जब इस अपराध के पीछे हर किसी को जवाबदेह ठहराया जाएगा। यह सिर्फ एक पीड़िता के लिए नहीं है। यह हर लड़की, हर महिला, हर इंसान के लिए है जो हिम्मत से, सिर ऊंचा करके, बिना किसी डर के अपने वर्कप्लेस, सड़कों पर और जिंदगी में चलने का हकदार है।'
क्या था मामला?
यह मामला एक ऐसी एक्ट्रेस से जुड़ा था जो मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती थी। आरोप है कि 17 फरवरी, 2017 की रात कुछ लोगों ने उनकी कार में घुसकर उन्हें किडनैप किया। इसके बाद उनका यौन उत्पीड़न किया। उनका वीडियो भी बनाया।