फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पैपराजी के इस सवाल को सुन चौंक गईं बिग बॉस फेम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

Mon, 02 Jun 2025 03:29 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahira Sharma: हाल ही में 'बिग बॉस 13' फेम अभिनेत्री माहिरा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जानिए आखिर किस बात से चौंकी एक्ट्रेस। 

विज्ञापन
माहिरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @mahirasharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री माहिरा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पैपराजी उनसे कुछ पूछ रहे हैं, उनके सवालों को सुन चौंकती दिख रही हैं अभिनेत्री। वहीं, इस पोस्ट पर नेटिजंस की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और लोग उन्हें सीख दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हुआ ऐसा।

विज्ञापन


किस सवाल पर चौंकी माहिरा शर्मा? 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री माहिरा शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ब्लैक जींस के साथ ग्रे कलर की टॉप में बेहद सादे और खूबसूरत अंदाज में दिख रही हैं। वायरल वीडियो में पैपराजी एक्ट्रेस से मराठी भाषा में सामने देखने के लिए कहते हैं, जिसे ना समझ पाने के कारण अभिनेत्री चौंक जाती हैं और उन्हें शर्माते हुए भी देखा जाता है। ये रिएक्शन देख पैपराजी पूछते हैं कि आपको मराठी नहीं आती, तो इसके जवाब में माहिरा शर्मा कहती हैं कि आती है। 
 




नेटिजंस ने दी प्रतिक्रियाएं
अभिनेत्री के इस वीडियो के वायरल होने पर नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि अरे यार। दूसरे यूजर ने लिखा, सीख लो मराठी। वहीं, अन्य यूजर ये वीडियो देख हंस रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: नकली AI वीडियो पर पंकज त्रिपाठी ने रखी राय, बोले- इंसानी भावनाओं की सबसे ज्यादा अहमियत

माहिरा शर्मा के बारे में
माहिरा शर्मा को ‘बिग बॉस 13’ में बतौर प्रतियोगी के रूप में खास पहचान मिली। हालांकि, इससे पहले वह कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'नागिन 3', 'कुंडली भाग्य', 'बेपनाह प्यार', जैसे चर्चित धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री का नाम भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, इन्हें अफवाह कहा गया था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें