अभिनेत्री माही विज तलाक के बाद पूरी तरह से अपने काम में डूबी हुई हैं। इसके साथ ही वह एक सिंगल मदर की जिम्मेदारियां को भी निभा रही हैं। इसी बीच मंगलवार को एक्ट्रेस ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर कर अपने फैंस को चौंकाया। इस स्टोरी में माही ने बताया कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
एक्ट्रेस ने लिखा- दुआ में याद रखना
माही ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं, पता नहीं कब तक, जब तक काम से जुड़ी कोई चीज पोस्ट न करनी हो। दुआ में याद रखना।'
भले ही अभिनेत्री ने कुछ देर बाद ही यह स्टोरी डिलीट कर दी पर तब तक यह वायरल हो चुकी थी।
माही विज
- फोटो : इंस्टाग्राम -@mahhivij
तलाक के बाद बेटी संग रहती हैं एक्ट्रेस
माही विज और उनके पति जय भानुशाली की शादी 15 साल तक चली। मगर आपसी मदभेदों के कारण कपल ने इस साल की शुरुआत में ही तलाक की घोषणा की थी। कपल के तीन बच्चे थे। तारा (उनकी बायोलॉजिकल बेटी), खुशी और राजवीर (जिन्हें उन्होंने गोद लिया है)। फिलहाल माही अपनी बेटी तारा संग कई बार सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती देखी जाती थीं।
जय भानुशाली और माही विज
- फोटो : एक्स
टीवी से लेकर रिएलिटी शो का रहीं हिस्सा
वर्कफ्रंट पर माही बीते दिनों टीवी शो 'सहर होने को है' में नजर आ रही थीं। मई 2026 में उन्होंने इस शो को भी अलविदा कह दिया। बता दें कि माही विज को सबसे पहला ब्रेक 'लागी तुझसे लगन' सीरियल से मिला था।
इस टीवी डेली सोप से वह घर -घर मशहूर हो गई थीं। बाद में वह 'बालिका वधू' शो में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने 'नच बलिए 5' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' जैसे रिएलिटी शोज भी किए।