फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर की 'रामायण' से भरेगी करण जौहर की तिजोरी? रिलीज का जिम्मा धर्मा प्रोडक्शन के पास; मिले इतने करोड़

Tue, 07 Jul 2026 06:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Film Distribution Rights: रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' दो हिस्सों में रिलीज होनी है। पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर आएगा। इस फिल्म की भारत में रिलीज की जिम्मेदारी धर्मा प्रोडक्शन निभाएगा। इसके लिए करोड़ों में डील पक्की हुई है। 
विज्ञापन
'रामायण'-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसकी मेकिंग में पानी की तरह पैसा बहाया गया है। ऐसे में दर्शकों तक इसे पहुंचाने के लिए भी पक्का इंतजाम किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी को माता सीता की भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म से अब धर्मा प्रोडक्शन भी जुड़ गया है।

विज्ञापन

धर्मा प्रोडक्शन के पास भारत में रिलीज की जिम्मेदारी
करण जौहर ने इस फिल्म को घरेलू बाजार यानी भारत में डिस्ट्रीब्यूट करने की जिम्मेदारी निभाई है। अब चूंकि फिल्म इतनी चर्चित और और मेगा बजट है तो डील भी करोड़ों में हुई है। 'वैरायटी इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई दौर की बातचीत के बाद को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की DNEG और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' ने करण जौहर की 'धर्मा प्रोडक्शन्स' के साथ डील पक्की की। 

फिल्म 'रामायण' - फोटो : X
कितने करोड़ में हुआ करार?
रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक बताया गया है डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के लिए बातचीत करीब 500 करोड़ रुपये से शुरू हुई थी। आखिर में यह डील 250 करोड़ रुपये में तय हुई। निर्माता नमित मल्होत्रा ने फिल्म का 30 मिनट का एडिटेड फुटेज कई स्टूडियोज को दिखाया था। इसके विजुअल ने धर्मा प्रोडक्शंस को इस कदर प्रभावित कर दिया कि डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स की डील के रास्ते खुल गए। 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'रामायण पार्ट 1'
बता दें कि 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दिवाली के अवसर पर रिलीज होने जा रहा है। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के अवसर पर ही रिलीज होगा। बता दें कि भारत में रिलीज की जिम्मेदारी जहां धर्मा प्रोडक्शन ने संभाल ली है, वहीं ओवरसीज इस फिल्म को वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स डिस्ट्रिब्यूट करेगा। फिल्म के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। फिल्म के म्यूजिक के लिए भी खास तैयारी हुई है। एआर रहमान हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर के साथ मिलकर 'रामायण' का संगीत दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें