अपना हेल्थ अपडेट दिया
एक इवेंट शूट के दौरान हिना खान की मुलाकात पैपराजी से हुईं। उनसे जब हेल्थ के बारे में पूछा गया तो हीना ने कहा- ‘अब मेरी तबियत पहले से बहुत अच्छी है।’ इसके अलावा हिना ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में भी एक स्टोरी लगाई, जिसमें वह लिखती हैं- ‘साल 2025 का पहला शूट।’ इस वीडियो को देखकर हिना के फैंस भी काफी खुश हैं।
Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच हिना खान करेंगी टीवी पर नई पारी की शुरुआत? 'गृहलक्ष्मी' में आएंगी नजर
शो का प्रोमो भी शेयर किया
हिना खान ने अपनी नई सीरीज ‘गृहलक्ष्मी’ का प्रोमो भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसमें वह लक्ष्मी के दमदार रोल में नजर आ रही हैं। प्रोमो देखकर लगता है कि हिना इसमें एक्शन अंदाज में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज एपिक ऑन पर 16 जनवरी को प्रीमियर होगी। इसमें चंकी पांडे भी नजर आने वाले हैं, उनका रोल भी काफी हटकर नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया के जरिए अवेयरनेस
कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान हिना खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं और कैंसर को लेकर लोगों को अवेयर करती रहीं। कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान वह हमेशा पॉजिटिव दिखीं। वह अपनी लाइफ से जुड़ा अपडेट अपने फैंस को लगातार देती रहीं। हिना के फैंस भी उनके साथ खड़े नजर आए, वह अपना प्यार उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करते रहे।