अभिनेत्री गौहर खान अक्सर चर्चा में रहती हैं। बीते सोमवार को उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह वोट ना डाल पाने के कारण नाराज दिखी थीं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया था, 'लोग वोट डालने के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन वोटर्स लिस्ट में से लोगों के नाम गायब हैं। हम आधारकार्ड लेकर आए हैं और हमें वोट नहीं डालने दिया जा रहा है'। हालांकि, बाद में अभिनेत्री मतदान करने में सफल हुई थीं। एक बार फिर से अभिनेत्री का नाम चर्चा में है, लेकिन इस बार वह अपने पति की वजह से चर्चा में हैं।
गौहर और जैद ने 2020 में की थी शादी
गौहर खान ने जैद दरबार से दिसंबर 2020 में शादी की थी। जैद दरबार संगीतकार इस्माईल दरबार के पुत्र हैं। जैद अक्सर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल में ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन भी लिखा था। हालांकि, कई लोगों को उनका यह मजाक पसंद नही आया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
Rakul Preet Singh: जैकी संग हनीमून ट्रिप पर हैं रकुल, पति को बताया बेस्ट फोटोग्राफर
साझा की थी फुटपाथ पर सोये इंसान की तस्वीर
दरअसल, जैद ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक गरीब बेघर इंसान की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में एक बेघर इंसान फुटपाथ पर सोया दिख रहा था। इस तस्वीर को साझा करते उन्होंने लिखा था,'ना एसी, ना पंखा और ना अंधेरा, लेकिन फिर भी शांति से सो पा रहा है, इसलिए कि पत्नी नहीं है?' इसमें गौहर खान को टैग करते हुए उन्होंने आगे लिखा,"लेकिन मैं आपके साथ सबसे ज्यादा सूकून में हूं, मैं आपसे प्यार करता हूं"।
सिर पर टोपी, हाथ में किताब, आपने देखा बिब्बोजान का बोल्ड अवतार?
लोग कर रहे हैं ट्रोल
जैद को इसके बाद काफी ट्रोल किया गया। रेडिट पर एक व्यक्ति ने लिखा,"इस तरह के पोस्ट करने के लिए क्या वह सच में इतने बेवकूफ हैं?" वहीं, दूसरे ने लिखा,"गौहर अक्सर लोगों को ज्ञान देती हैं, लेकिन क्या उनके पति के द्वारा किसी की तस्वीर इस तरह से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देना सही है?" कुछ लोगों ने उनके इस पोस्ट को ह्यूमर मानने से इनकार कर दिया। वहीं, कुछ लोगों ने इसे काफी असंवेदनशील बताया है।
शादी के बाद इन सितारों ने दिए बोल्ड सीन, पार्टनर के साथ हुई अनबन