फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scam: कृषि निर्यात कारोबार के नाम पर अभिनेत्री से करोड़ों की ठगी, निवेश के लिए कार-गहने तक बेच डाले

Tue, 07 Jan 2025 09:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Scam: एक अभिनेत्री और उनके परिचितों को कृषि निर्यात कारोबार के नाम पर दो करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया है। आरोपियों ने उन्हें 10 महीने में निवेश राशि को दोगुना करने का वादा किया था। 
विज्ञापन
अभिनेत्री से ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में एक अभिनेत्री और उनकी जान-पहचान के लोगों से दो करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि इन्हें एक कृषि कंपनी में निवेश करने का लालच देकर 10 महीनों में निवेश राशि दोगुनी करने का वादा किया गया था। इस मामले में मलाड पुलिस स्टेशन में 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Tiger Shroff: डेंगू से उबरे टाइगर श्रॉफ की हालत देखकर रो पड़ीं मां, उतरा चेहरा बिखरे बाल; देखें एक्टर का हाल


अभिनेत्री ने की पुलिस में शिकायत

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में 51 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि एक आरोपी उनके रिश्तेदार को जानता था। उसे कहा कि उन्हें जानकारी दी गई कि कृषि कंपनी मीरारोड, उल्हासनगर और सोलापुर से संचालित होती है और अंगूर, मिल्क पाउडर, सूरजमुखी के फूल, नींबू और प्याज जैसी चीजों को स्पेन भेजती है। अभिनेत्री के मुताबिक आरोपी ने उनसे कहा कि स्पेन में इन कच्चे उत्पादों की भारी मांग है, जहां इन्हें भारत की तुलना में ज्यादा कीमत मिलती है।

विज्ञापन

संपत्ति गिरवी रखकर किया निवेश

आरोपियों ने अभिनेत्री को कंपनी के दस्तावेज भी दिखाए और कुछ आरोपी उनके घर भी पहुंचे। विश्वास दिलाने के बाद अभिनेत्री ने 30 लाख रुपये का निवेश किया और सात लाख रुपये का रिटर्न भी प्राप्त किया। इसके बाद अभिनेत्री ने अपनी संपत्ति गिरवी रखकर और अपनी ऑडी और आभूषण बेचकर और निवेश किया। कुल मिलाकर उन्होंने एक करोड़ 30 लाख रुपये निवेश किए और 10 से अधिक लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए राजी किया।


पुलिस कर रही मामले की जांच 

हालांकि, धीरे-धीरे उन्हें रिटर्न मिलना बंद हो गया। अभिनेत्री के अनुसार कुछ समय के बाद आरोपियों ने बहाना बनाना शुरू किया कि उनका माल स्पेन में अस्वीकृत हो गया है और भुगतान नहीं आ रहे हैं। इसके बाद, अभिनेत्री ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें-  Kashish Kapoor: बिग बॉस के घर से बाहर आने पर फूटा कशिश का गुस्सा, शिल्पा शिरोडकर को कहा जहरीली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें