फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत: नेहा सिंह राठौर के समर्थन में आईं अभिनेत्री, कहा- किसी महिला को बेबुनियाद बदनाम करना घटिया बात है

Sun, 18 Oct 2026 03:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Supports Neha Singh: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का समर्थन किया है। कंगना ने नेहा के खिलाफ भ्रामक समाचार की आलोचना की है।
विज्ञापन
नेहा सिंह राठौर-कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेहा सिंह राठौर इन दिनों चर्चा में हैं। मामला भ्रामक खबर से जुड़ा है। लोक गायिका के खिलाफ इस भ्रामक खबर मामले में कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नेहा सिंह राठौर का समर्थन किया है। साथ ही, टीआरपी के लिए इस तरह की खबर चलाने की आलोचना की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भ्रामक खबर मामले में कंगना का रिएक्शन
बीते दिनों नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एक संस्थान ने भ्रामक और आपत्तिजनक खबर चलाई। नेहा राठौर ने इसके खिलाफ एक्शन लिया है। इसके अलावा आज रविवार को नेहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने कंगना रनौत को टैग करते हुए उनका रिएक्शन जानना चाहा। कंगना ने इसका जवाब नेहा को दिया है।

कंगना रनौत बोलीं- 'बेहद घटिया बात'
कंगना रनौत ने नेहा का सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा है, 'नेहा जी। आपके राजनैतिक विचार और समय-समय पर दिए बयान मेरे राजनैतिक विचार के विरुद्ध व मेरे लिए अस्वीकार होते हैं। किंतु, किसी भी महिला को टीआरपी के लिए बेबुनियाद बदनाम करना बेहद घटिया बात है। संस्थान के हैड को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए'।

केबीसी 18: सिंगर मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवाई थी भयंकर चीज, बिग बी ने शो में सुनाया चिलचस्प किस्सा

नेहा ने कंगना नेस क्या कहा था?
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने पोस्ट में कंगना को टैग करते हुए लिखा था, 'डियर, कंगना जी, आपकी तरह मैं भी इस देश की बेटी हूं। हालांकि, आपकी और मेरी विचारधारा में फर्क है, लेकिन ये अंतर हम दोनों के महिला होने के साझे सच को नहीं बदल सकता। एक संस्थान ने जान-बूझकर मेरे खिलाफ फेक न्यूज चलाई। आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। ये झूठी खबर पूरे देश ने देखी और मेरा सम्मान आहत हुआ। आपके परिवार में भी आपकी बहनें होंगी। बच्चियां होंगी। क्या आपको उनके लिए डर नहीं लगता? क्या आपको इस पर कुछ भी नहीं कहना है'?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें