फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो', रामदेव पर कंगना ने क्यों की ऐसी टिप्पणी? जानें मामला

Wed, 19 Aug 2026 05:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut: अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत का गुस्सा अब बाबा रामदेव पर फूटा है। उन्होंने योग गुरु को नसीहत दे दी है कि वे उन्हें चरित्र का पाठ न पढ़ाएं। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन
कंगना रनौत-बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत मुखर होकर बोलती हैं। कई बार अपनी टिप्पणियों पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ जेन जी को लेकर की गई कंगना की एक टिप्पणी पर हुआ। उन्होंने अपने बयान में यूथ को ‘जनरेशन गटर’ कहा था। कई लोगों ने उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की। बाबा रामदेव ने भी इस कमेंट पर कंगना के बैकग्राउंड और क्वालिफिकेशन पर सवाल उठाए। अब कंगना ने बाबा रामदेव पर पलटवार कर दिया है।

विज्ञापन

बाबा रामदेव - फोटो : पतंजलि
कंगना की टिप्पणी पर योग गुरु ने क्या कहा था?
बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। सीजेपी प्रोटेस्ट में कुछ युवाओं ने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था। इसे लेकर कंगना ने जेन-जी यानी जनरेशन-जेड को 'गटर जनरेशन' कहा था। सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।

बाबा रामदेव ने भी कंगना की इस टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा, ‘उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।' 

कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
कंगना रनौत ने क्या कहा?
बाबा रामदेव की इस टिप्पणी पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कंगना ने लिखा है, 'बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो। लोग तो अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगाते हैं। कम से कम मुझे तो कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल दावों के लिए फटकार नहीं पड़ी'। 


  • कंगना ने आगे लिखा है, 'मेरे दावे ठोस तथ्यों पर आधारित होते हैं, न कि किसी गॉसिप या कयास पर'। 
  • 'इसलिए मुझे चरित्र का पाठ न पढ़ाएं। मेरा चरित्र आपसे कहीं बेहतर है। यहां कोई धोखाधड़ी नहीं पाई गई है'।

बाबा ने कहा- 'क्या मैं उनके गुनाहों पर यहां लीपापोती कर दूं'?
कंगना की युवाओं पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए बाबा रामदेव ने कहा था, 'देश के युवाओं को गटर जनरेशन बोलना, यह अपने आप में बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। यह गलत है। उनकी पार्टी के लोगों को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।' वहीं जब याद दिलाया गया कि वो (कंगना) खुद योग गुरु की प्रशंसक रही हैं तो बाबा रामदेव ने कहा, ‘मेरी प्रशंसा करें, योग की प्रशंसा करें तो क्या मैं उनके गुनाहों पर यहां लीपापोती कर दूं?’
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
  • दिल्ली में हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कई युवा नीट पेपर लीक के विरोध और परीक्षा में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जमा हुए थे। 
  • 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद ये प्रदर्शन और तेज हो गया।
  • पुलिस के लाठी चार्ज करने के बाद कई युवाओं ने सरकार और पीएम मोदी के प्रति नाराजगी जताई थी।
  • इस दौरान कुछ युवाओं ने पीएम को संबोधित करते हुए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था।
  • इन्हीं विवादित वायरल वीडियोज को देखते हुए कंगना ने जेन-जी को 'गटर जनरेशन' कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें