प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले चर्चित अभिनेता
- फोटो : अमर उजाला
‘रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई, तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई’
हनुमान चालीसा की इस प्रसिद्ध पंक्ति में प्रभु श्रीराम और भक्त हनुमान के अटूट प्रेम को दर्शाया गया है। राम भक्ति का दूसरा नाम ही हनुमान हैं। हनुमान जयंती (2 अप्रैल) के पावन अवसर पर हिंदी सिनेमा की एक भव्य फिल्म ‘रामायण’ का टीजर भी रिलीज हुआ है। भले ही फिल्म के इस टीजर में हनुमान की झलक नहीं है पर प्रभु श्रीराम की भूमिका में रणबीर कपूर जरूर नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर से पहले भी कई अभिनेता हनुमान के आराध्य प्रभु श्रीराम की भूमिका बड़े और छोटे पर्दे पर निभा चुके हैं। इसके बाद इन अभिनेताओं का करियर कैसा रहा? इनके जीवन में क्या बदलाव आए? यहां जानिए....
प्रभु श्रीराम की भूमिका में सबसे ज्यादा चर्चित हुए अरुण गोविल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अरुण गोविल में दिखी श्रीराम की छवि
प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाकर सबसे ज्यादा प्रसिद्धि, दर्शकों का प्यार अरुण गोविल को मिला। साल 1987 में रामानंद सागर के टीवी सीरियल में उन्हें प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने का अवसर मिला। इस भूमिका के कारण वह घर-घर पहचाने जाने लगे। एक बड़ा दर्शक वर्ग उनमें ही प्रभु श्रीराम की छवि देखने लगा। जब कभी अरुण गोविल सीरियल की शूटिंग या अन्य काम किसी काम के लिए बाहर जाते तो लोग उनके पैर छूने लगे, उनसे आशीर्वाद मांगते।
प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने के बाद अरुण गोविल को टीवी पर धार्मिक सीरियल की मिले। फिल्मों में भी उन्हें नकारात्मक भूमिकाओं में दर्शक देखना पसंद नहीं करते थे। एक वक्त के बाद अरुण गोविल ने अभिनय से दूरी बना ली और राजनीति में सक्रिय हो गए। वह मेरठ से चुनाव में खड़े हुए और लोकसभा में सांसद के रूप में पहुंचे। पिछले दिनों वह कई फिल्मों और सीरीज में नजर आए। रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में वह दशरथ की भूमिका निभाएंगे।
प्रभु श्रीराम की भूमिका में गुरमीत चौधरी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
गुरमीत चौधरी को टीवी पर मिली पहचान
अरुण गोविल के अलावा छोटे पर्दे पर कई अभिनेताओं ने प्रभु श्रीराम की भूमिका को निभाया है। इसमें गुरमीत चौधरी भी शामिल हैं। साल 2008 में वह आनंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ का हिस्सा बने। इस सीरियल से पहले गुरमीत अभिनय करियर में संघर्ष कर रहे थे। लेकिन प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद उनको मिला और टीवी सीरियल की दुनिया में अलग पहचान मिली। अब गुरमीत फिल्मों और टीवी सीरियल में लीड रोल में नजर आते हैं। कई रियलिटी शो भी वह कर चुके हैं।
गगन मलिक भी बने प्रभु श्रीराम
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
गगन मलिक ने चुना संन्यास का रास्ता
गगन मलिक ने भी ‘रामायण जीवन का आधार’ नाम के एक टीवी सीरियल में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाया था। गगन को राम भगवान की भूमिका निभाकर खूब प्रसिद्धि मिली। गगन मलिक ने दर्शकों को अचानक एक दिन चौंका दिया, अभिनय को पूरी तरह से छोड दिया। उन्होंने संन्यास की राह को चुन लिया। अब वह एक बौद्ध भिक्षु बन चुके हैं।
आशीष शर्मा भी राम भगवान का किरदार निभाकर हुए प्रसिद्ध
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सफलता के शिखर पर पहुंचे आशीष शर्मा
साल 2015 में सीरियल ‘सिया के राम’ में आशीष शर्मा ने प्रभु श्रीराम का किरदार निभाया था। उन्हें भी इस किरदार को निभाकर खूब सफलता मिली। अब भी आशीष टीवी सीरियल की दुनिया का जाना-माना नाम है, अलग-अलग तरह के किरदार टीवी पर निभा चुके हैं।
हिमांशु सोनी के लिए खुले अवसर के नए दरवाजे
हिमांशु सोनी ने भी टीवी पर साल 2019 में सीरियल ‘राम सिया के लव कुश’ में प्रभु श्रीराम की भूमिका को निभाया था। इस सीरियल के बाद वह ‘बौद्धा’ और ‘नील छतरी वाले’ जैसे कई सीरियल में नजर आए। इन दिनों माइक्रो ड्रामा सीरियल का वह हिस्सा बन रहे हैं। उनके करियर की गाड़ी भी प्रभु राम की कृपा से अच्छी चल रही है।
रणबीर कपूर भी निभाएंगे श्रीराम की भूमिका
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर भी बने चर्चा का विषय
रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर भगवान श्रीराम का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर इस मेगा बजट फिल्म का टीजर सामने आएगा। दर्शकों को प्रभु श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर का लुक देखने को मिलेगा। देखना होगा कि क्या रणबीर कपूर इस भूमिका में अपना सौ प्रतिशत दे पाते हैं? क्या वह भी बाकी कलाकारों की तरह प्रभु श्रीराम की भूमिका को करने के लिए याद किए जाएंगे। यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास ने निभाई राम भगवान की भूमिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
इनको भी मिला प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाए का अवसर
प्रभास: साल 2023 में फिल्म ‘आदि पुरुष’ में साउथ अभिनेता प्रभास ने प्रभु राम की भूमिका निभाई थी। फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया गया।
नंदमूरी बालकृष्णन : साल 2011 में फिल्म ‘श्री राम राज्य’ में साउथ अभिनेता नंदमूरी बालकृष्णन ने भी प्रभु श्रीराम का किरदार बड़े पर्दे पर निभाया था।
जितेंद्र: साल 1997 में बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र भी भगवान श्रीराम की भूमिका को बड़े पर्दे पर निभा चुके हैं।