आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है। कई सेलेब्स अलग-अलग टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। आरजे महवश से जब पूछा गया कि वह कौन सी टीम को सपोर्ट कर रही हैं तो उनका चेहरा उतर गया। उनके एक वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल याद आ गए। क्या है महवश और चहल का आपसी कनेक्शन, जानिए?
पिछले साल जोड़ा गया था दोनों का नाम
पिछले साल आईपीएल में आरजे महवश पंजाब किंग्स इलेवन को सपोर्ट करती थीं। वह मैच देखने भी जाया करती थीं। इस टीम से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी खेलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जबकि कभी भी आरजे महवश और चहल ने खुलकर इस बात को नहीं स्वीकारा। पिछले दिनों दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। ऐसे में अटकलें लगी कि अब ये एक-दूसरे अलग हो चुके हैं।
शेफाली बग्गा के साथ नजर आए चहल
साल 2025 में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक कोरियोग्राफर धनश्री से हुआ। इसके बाद उन्हें अपनी करीबी दोस्त आरजे महवश के साथ देखा गया। महवश, कई क्रिकेट मैच के दौरान युजवेंद्र को सपोर्ट करती दिखी थीं। इससे दोनों के बीच अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। लेकिन जब से दोनों से एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया है, तब से यह कभी साथ भी नहीं दिखे हैं। कुछ वक्त पहले ही क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को टीवी पर्सनालिटी शेफाली बग्गा के साथ देखा गया।
ये खबर भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने जमकर की आरजे महवश की खिंचाई, बोले- ‘एक करोड़ और अपनी किडनी भी दे दूंगा’
करियर फ्रंट पर क्या रही हैं आरजे महवश?
आरजे महवश एक फिल्म 'टेढ़ा है पर मेरा है' कर रही हैं। वहीं एक सीरीज 'सतरंगी' में भी वह नजर आएंगी। इस तरह उनके साथ खाते में इस साल कई प्रोजेक्ट्स हैं।