मशहूर रैपर और संगीतकार हनी सिंह के बैंगलुरू कॉन्सर्ट में सुपरस्टार यश ने अचानक पहुंचकर दर्शकों को हैरान कर दिया। अभिनेता ने गायक के जीवन और संघर्षों के बारे में कही बड़ी बात। क्या हनी सिंह और यश कर सकते हैं एक साथ काम? जानिए आखिर इन दोनों ने क्या किया खुलासा..
गायक हनी सिंह के 'मिलिनेयर इंंडिया टूर' के दौरान बैंगलुरू कॉन्सर्ट में दिग्गज अभिनेता यश की इंट्री ने वहां मौजूद दर्शकों को चौंका दिया था। जब दोनों मंच पर होते हैं, तब गायक ने कहा कि उनकी और यश की कहानी एक जैसी है, जो उन्हें भाईचारे का अनुभव कराती है।साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कर्नाटक में एक खास पल मिला, जीवनभर का भाई।
यह खबर भी पढ़ें:
Pawan Kalyan: पवन कल्याण के हाथ से निकला बड़ा प्रोजेक्ट, अधर में लटका चार साल पहले घोषित हुई फिल्म का भविष्य!
हर कोई संघर्ष और प्रसिद्धि से गुजरता है
यो यो हनी सिंह के कहने पर यश ने जवाब दिया कि गायक के जीवन की कहानी बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सभी अपने जीवन में संघर्ष और सफलता के दौर से गुजरते हैं, लेकिन मायने रखता है प्यार। लोग आपसे प्यार करते हैं, सम्मान करते हैं बढ़ते रहिए।
यश के साथ काम करने की जताई इच्छा
बातचीत के दौरान ही गायक हनी सिंह ने कहा कि वह यश के साथ काम करना चाहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि दर्शकों आप अभिनेता को डीएम करिए कि आप यो यो के साथ एक गाना चाहते हैं। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि वह तैया हैं, लेकिन हनी सिंह को भी कन्नड़ में गाना होगा। इसपर गायक ने हामी भरते हुए वादा किया।
यह खबर भी पढ़ें: David Warner: नितिन की 'रॉबिनहुड' को प्रमोट करने हैदराबाद पहुंचे डेविड वार्नर, वेंकी कुदुमुला ने किया स्वागत
हनी सिंह का मिलिनेयर इंडिया टूर
गायक हनी सिंह 'मिलिनेयर इंडिया टूर' आयोजित कर रहे हैं। जिसके दो कॉन्सर्ट महाराष्ट्र राज्य में आयोजित हुए, जिसमें एक कॉन्सर्ट 22 फरवरी को मुंबई में वहीं दूसरा कान्सर्ट पुणे में 14 मार्च को आयोजित हुआ। बीते दिन उन्होंने बैंगलुरू में कॉन्सर्ट किया। अब हनी सिंह का अगला प्रदर्शन आज चंडीगढ़ में होगा, उसके बाद 29 मार्च को जयपुर में तथा 5 अप्रैल को कोलकाता में दौरे का समापन होगा।