फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie: रजनीकांत को द्रोणाचार्य की तरह मानते हैं अभिनेता उपेंद्र, ‘कुली’ में साथ काम करने पर हैं उत्साहित

Wed, 16 Apr 2025 07:53 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। लोगों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब फिल्म के को-स्टार उपेंद्र ने रजनीकांत के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया है।
विज्ञापन
उपेंद्र - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ स्टार उपेंद्र सुपरस्टार रजनीकांत के साथ आगामी फिल्म ‘कुली’ में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में अभिनेता ने रजनीकांत के साथ काम करने के अपने उत्साह और अनुभव को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि रजनीकांत के साथ काम करने में उन्होंने एक भी बार नहीं सोचा और तुरंत ही हां कर दी।

मेरे लिए रजनीकांत के साथ खड़ा होना ही बड़ी बात है

विज्ञापन

उपेंद्र अपनी आगामी फिल्म ‘45’ के प्रमोशन में इन दिनों व्यस्त हैं। इस दौरान प्रमोशन के एक इवेंट में अभिनेता ने कहा, “ मुझे रजनीकांत के साथ काम करने का अवसर मिला, तो मैंने एक पल के लिए भी संकोच नहीं किया। मैंने कुछ नहीं मांगा, लोकेश कनगराज खुद आए और मुझे कहानी सुनाई। मेरे लिए रजनीकांत के बगल में खड़ा होना ही काफी था।” 

यह खबर भी पढ़ें: Bobby Deol: धर्मेंद्र चाहते थे उनके बच्चे इंडस्ट्री के लोगों से दूर रहें, बॉबी देओल ने किया खुलासा

रजनी सर ने मुझे प्रेरणा दी

विज्ञापन

अभिनेता ने आगे रजनीकांत के प्रति अपने सम्मान को दर्शाते हुए कहा, “अगर मैं एकलव्य हूं, तो वह मेरे लिए द्रोणाचार्य की तरह हैं। मैं उन्हें इस हद तक मानता हूं। अगर उन्होंने सभी को मनोरंजन दिया, तो उन्होंने मुझे प्रेरणा दी। वह रजनी सर हैं। मैं वाकई खुशकिस्मत हूं कि मैंने उनके साथ कुली फिल्म की है।"

यह खबर भी पढ़ें: Neha Kakkar: बहन सोनू से बढ़ती दूरी के बीच नेहा कक्कड़ ने बनाया किसके नाम का टैटू? फैंस हुए खुश

लोकेश कनगराज ने किया ‘कुली’ का निर्देशन
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित ‘कुली’ फिल्म इस साल की शुरुआत में अपने धमाकेदार टाइटल टीजर के आने के बाद से ही चर्चा में है। यह रजनीकांत और लोकेश की पहली फिल्म है और इसे एक बेहतरीन एक्शन एंटरटेनर के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो विंटेज मसाला बैकड्रॉप पर आधारित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें