फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: शाहरुख खान की आवाज, दिलजीत का अंदाज, ट्रोल करने वालों के दिल जलने लगेंगे

Thu, 12 Dec 2024 02:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिंगर दिलजीत दोसांझ के करियर का बेहतरीन समय चल रहा है। फिल्मों में उनकी एक्टिंग को सराहा जा रहा है, बतौर सिंगर भी वह ‘दिल-लुमिनाती’ टूर से काफी खुश हैं। इसी दौरान कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। ऐसे में दिलजीत ने ऐसे लोगों को फिर से जवाब दिया है।
 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ कन्सर्ट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ देर पहले ही पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह खुद से नफरत करने वाले लोगों को जता रहे हैं कि जहां वह पहुंच गए, वहां तक आना आसान काम नहीं है। इस बात को साबित करने के लिए दिलजीत ने शाहरुख खान की एक चर्चित फिल्म का एक कमाल का डायलॉग अपनी वीडियो में इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

मुझ तक पहुंचना नामुमकिन है
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उनका अंदाज बिल्कुल ही अलग नजर आ रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान की आवाज में ‘डॉन’ फिल्म का डायलॉग सुनाई देता है-’सबसे ऊपर जाना है तो बहुत सारी मेहनत चाहिए और सबसे ऊपर टिकना है तो मां की दुआ चाहिए। तुम्हारा मुझ तक पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है क्योंकि धूल कितनी भी ऊंची चली जाए, आसमान को गंदा नहीं कर सकती है।’ शाहरुख की आवाज में यह डायलॉग दमदार है, साथ ही वीडियो में दिलजीत भी बहुत मजबूत दिखाई पड़ते हैं।


 

 

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख को शुक्रिया कहा 
वीडियो खत्म होने पर दिलजीत खुद के नाम के साथ डॉन लिखते हैं और आखिर में शाहरुख खान को शुक्रिया कहते हैं। ऐसा लगता है कि दिलजीत ट्रोल करने वालों को शाहरुख खान के डायलॉग के जरिए अपना जवाब देना चाहते हैं। यह भी हो सकता है कि आने वाले समय में दिलजीत दोसांझ, शाहरुख खान के साथ किसी प्रोजेक्ट को करते हुए नजर आएं।

विज्ञापन

ट्रोल्स को जवाब क्यों देना चाहते हैं दिलजीत 
असल में जब से दिलजीत दोसांझ का म्यूजिक कॉन्सर्ट ‘दिल-लुमिनाती’ शुरू हुआ है, उनके साथ कई कंट्रोवर्सी हो चुकी हूं। एक जगह पर उन्हें शराब के जिक्र वाले गीतों को गाने से रोका गया, अब चंडीगढ़ में भी यही वाक्या दोहराया जा रहा है। इसके अलावा कुछ समय पहले खबर आई कि दिलजीत के कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक हो रहे हैं। इस पर दिलजीत ने भी जवाब दिया था, 'इसमें मेरा क्या कसूर है? अगर आप 10 रुपये में टिकट खरीदकर 100 रुपये में बेचते हैं तो इसमें कलाकार की क्या गलती है?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें