फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दिलजीत का शो: बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेतावनी, बच्चों को स्टेज पर न बुलाएं, शराब पर भी रोक

Thu, 12 Dec 2024 02:11 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में दो दिन बाद दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट होने जा रहा है। इससे ठीक पहले चंडीगढ़ कमिश्न फॉर चाइल्ड राइट्स की तरफ से गायक दिलजीत और उनकी टीम को खास तौर पर हिदायत दी गई है कि बच्चों को स्टेज पर न बुलाया जाए। 
विज्ञापन
Diljit Dosanjh concert - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाती कॉन्सर्ट दो दिन बाद 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने जा रहा है। इससे पहले बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीसीपीसीआर) ने एडवाइजरी जारी कर दिलजीत और उनकी टीम को हिदायत दी है। दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट से ठीक दो दिन पहले जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि बच्चों को स्टेज पर न बुलाएं।  

विज्ञापन


चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष शिप्रा बंसल का कहना है कि यह हमारे संज्ञान में आया है कि ऐसे कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर बुलाया जाता है। वहां बहुत तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा होता है जो कि बच्चों के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है। कॉन्सर्ट बहुत देर रात तक चलते हैं ऐसे में बच्चों को भी देर रात तक वहां रुकना पड़ता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा चांस रहते हैं कि वहां शराब परोसी जाती है। ऐसे कॉन्सर्ट में शराब की आपूर्ति की बहुत अधिक संभावना है। इसलिए 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सामने शराब नहीं परोसी जानी चाहिए। 
 

शिप्रा बंसल ने कहा कि हमने अभी हाल ही में चंडीगढ़ में गायक करण औजला के शो के दौरान भी ऐसी हिदायत जारी की थी। उन्होंने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आखिरी कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को मंच पर बुलाया गया था। वहीं यह भी देखा गया है कि कभी-कभी कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसे गाने बजाए जाते हैं जो बच्चों के लिए ठीक नहीं होते। इसलिए पंजाबी कॉन्सर्ट के मद्देनजर यह एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन

शो को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग
बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में दिलजीत का यह शो होने जा रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने शो दो दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। क्योंकि लोगों का कहना है कि शो के दौरान पूरा सेक्टर में ट्रैफिक जाम हो जाता है। वहीं रेजिडेंट्स को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

55 हजार की टिकट, अनलिमिटिड शराब 
सेक्टर-34 में दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर स्टेश बनना भी शुरू हो गई है। काफी हद तक स्टेज का काम पूरा हो चुका है। वहीं शो की टिकटों को लेकर काफी मारामारी हो रही है। अब जो टिकट की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है, उसमें सबसे आगे स्टैंडिग टिकट का रेट 55 हजार रुपये है। जिसमें अनलिमटिड शराब सर्व करने के अलावा अलग से वॉशरूम की सुविधा देने का दावा किया गया है। मालूम हो कि पिछले दिनों दोसांझ ने यह भी कहा था कि अगर सभी राज्य शराबबंदी कर दें, तो वह शराब पर गाने गाना बंद कर देगा।
विज्ञापन

सेक्टर-34 में ही शो होने के कारण
  • भले डीसी ऑफिस से अभी कार्यक्रम की मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन कंपनी दिलजीत के शो की सारी टिकट बेच चुकी है
  • इतने बड़े क्राउड को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करना इतने कम समय में बहुत मुश्किल है, यह रिस्क कोई नहीं लेना चाहता
  • आयोजक कंपनी ने दो-तीन महीने पहले ही ग्राउंड की बुकिंग 16 दिसंबर तक करा ली है
  • शो में कई जज, आईएएस, आईपीएस, एचसीएस, पीसीएस, वरिष्ठ वकील समेत तमाम अधिकारी पहुंचेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें