फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुम्बाड 2’ पर जुटे 1600 क्रू मेंबर्स और जूनियर आर्टिस्ट, जानें नवाज की अगली फिल्म के सेट से जुड़ी जानकारी

Tue, 26 May 2026 10:01 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tumbbad 2 Shooting Update: इन दिनों अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी निर्माता सोहम शाह के साथ हिट फिल्म ‘तुम्बाड’ का सीक्वल शूट कर रहे हैं। इस फिल्म का सेट किसी रहस्य से घिर चुका है। इस पर बड़ी संख्या में क्रू मेंबर्स, आर्टिस्ट काम कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
फिल्म 'तुम्बाड 2' के निर्माता सोहम और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2018 में रिलीज हुई फैंटेसी-हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' ने दर्शकों को अपनी कहानी और सेट से हैरान किया था। तब इस फिल्म के पास बजट भी सीमित था। लेकिन सीक्वल के लिए मेकर्स के पास अच्छा-खासा बजट है। ऐसे में फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म पर 1600 क्रू मेंबर्स और जूनियर आर्टिस्ट काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी फिल्म के सेट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। 

सेट पर एक जादुई दुनिया बनाई जा रही है 

विज्ञापन

‘तुम्बाड 2’ से जुड़े एक इनसाइडर (सूत्र) ने बताया है कि फिल्म की टीम दर्शकों को एक ऐसी जादुई दुनिया में ले जाने के लिए दिन-रात एक कर रही है। यह दुनिया बिल्कुल असली लगेगी। इसके लिए सेट के स्केल और उसकी डिटेलिंग पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। सूत्र ने बताया, ‘मेकर्स ने हाल के वर्षों में किसी भी इंडियन फिल्म के लिए सबसे बड़ा और सबसे शानदार क्राउड-बेस्ड सेट तैयार किया है। तकरीबन 1600 क्रू मेंबर्स और जूनियर आर्टिस्ट्स मिलकर एक बहुत बड़े सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यह कोई नकली फिल्म सेट नहीं लगता है।’ 

विज्ञापन

फिल्म 'तुम्बाड 2' - फोटो : इंस्टाग्राम-@shah_sohum

क्रू मेबर्स की सुविधाओं का रखा गया है पूरा ध्यान
फिल्म से जुड़े सूत्र ने आगे बताया, ‘इतने बड़े सेटअप और लोगों के भारी हुजूम को देखते हुए, मेकर्स ने वेंटिलेशन को दुरुस्त रखने और सेट पर काम को बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए 1000 टन से भी ज्यादा की क्षमता वाले भारी-भरकम एसी और एग्जॉस्ट फैंस इंस्टॉल किए हैं। मेकर्स का सीधा सा विजन यह है कि दर्शकों को पर्दे पर जो दुनिया दिखे, वो 100 प्रतिशत असली और अपनी तरफ खींचने वाली हो, और साथ ही शूटिंग के दौरान काम भी पूरी रफ्तार से चलता रहे।’

क्या हाेगा नवाजुद्दीन का किरदार? 
'तुम्बाड 2' का दर्शक काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। नवाजुद्दीन के किरदार की जहां तक बात है तो उनके किरदार का नाम पांडुरंग है। फिल्म भी इमोशनल और साइकोलॉजिकल है। इसमें नवाज के किरदार में कई परतें होंगी। कहानी को लेकर भी मेकर्स का कहना है कि यह पिछली फिल्म से ज्यादा डरावनी होगी।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें