फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riteish-Genelia: बेटे राहिल के जन्मदिन पर उमड़ा रितेश-जेनेलिया का प्यार, पोस्ट साझा कर कही ये बात

Sun, 02 Jun 2024 11:33 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के मशहूर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के बेटे राहिल का आज जन्मदिन है। इस मौके पर माता-पिता ने अपने बेटे के लिए खास पोस्ट साझा कर प्यार जताया है। 
विज्ञापन
रितेश-जेनेलिया-राहिल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने साल 2012 में वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया था, तब से आज तक दोनों काफी खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इनके दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम रियान और राहिल है। दोनों कलाकार अपने बच्चों पर अक्सर प्यार लुटाते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों अपने बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अब एक बार फिर दोनों ने राहिल के आठवें जन्मदिन पर दोनों ने खास पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन


रितेश ने राहिल को बताया जीवन की रोशनी और जादू
'हाउसफुल 5' अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए राहिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने बेटे की कुछ प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,"मेरे प्यारे डार्लिंग बॉय राहिल, मुझे यह सिखाने के लिए आपका धन्यवाद कि चीजें परफेक्ट नहीं होतीं, बल्कि आपको द्वारा की जाने वाली चीजों में आपको जादू ढूंढ़ना चाहिए। आप हमारे जीवन की रोशनी और जादू हैं। जन्मदिन मुबारक बेटा।"

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने किया था अरबाज खान को प्रपोज, बोलीं- घर से बाहर निकलने के लिए की थी शादी
विज्ञापन

राहिल को गोद में लेकर टहलती दिखीं जेनेलिया
रितेश के अलावा उनकी पत्नी जेनेलिया ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने अकाउंट पर एक प्यारा वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह अपने बेटे को गोद में लेकर बगीचे में टहलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "कहा जाता है कि आपका दूसरा बच्चा वास्तव में आपके व्यक्तित्व में छिपा वह बच्चा होता है, जो आप कभी बन नहीं पाते। वो मस्ती करने वाले, स्वतंत्र, मजबूत और खुश मिजाज होते हैं। वह आपके सबसे बड़े चीयरलीडर होते हैं और वो आपके सबसे बुरे दिनों में भी आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर सकते हैं।"
विज्ञापन

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन से सामने आई सारा-इब्राहिम की तस्वीरें
'बिग बॉस मराठी' के पांचवे सीजन को होस्ट करेंगे रितेश
अभिनेत्री ने प्यार लुटाते हुए लिखा,"राहिल तुम ऊपर बताए गए सभी बेबी बॉय हो। मैं बस उम्मीद करती हूँ कि जब भी आपको मेरी जरूरत होगी, मैं हमेशा आपके पास रहूं।  जन्मदिन मुबारक हो मेरे एंजेल।" बता दें कि कई सालों तक डेट करने के बाद इस कपल ने 3 फरवरी, 2012 को शादी की थी। बात करें रितेश के वर्क फ्रंट की तो वह इस बार बिग बॉस मराठी के पांचवे सीजन की मेजबानी करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'हाउसफुल 5', 'मस्ती 4', 'विस्फोट' और 'रेड 2' भी नजर आने वाले हैं। 
Preity Zinta: प्रीति की फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग पूरी, अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर लिखी दिल की बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें