फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन ऑर्डिनरी मैन: ब्रेकअप के बाद फिर साथ आए रवि मोहन और केनिशा, क्या फिल्म में करेंगे साथ काम? जानिए मामला

Mon, 07 Sep 2026 09:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Mohan Introduces Keneeshaa as Composer: कुछ महीने पहले केनिशा और अभिनेता रवि मोहन के ब्रेकअप की खबरों ने ध्यान खींचा था। अब दोनों साथ में काम करने वाले हैं। रवि ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
रवि मोहन और केनिशा फ्रांसिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल अभिनेता रवि मोहन का नाम सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ जोड़ा गया था। फिर, खबरें आईं कि दोनों का  ब्रेकअप हो गया है। इतना ही नहीं, ब्रेकअप की खबरों के बीच मई में केनिशा फ्रांसिस ने एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने इशारों-इशारों में रवि मोहन से अपने अलग होने की घोषणा भी की। अब कुछ महीनों बाद दोनों ने साथ में काम करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन

रवि मोहन की फिल्म में केनिशा होंगी कंपोजर
रवि मोहन की आगामी फिल्म 'एन ऑर्डिनरी मैन' में केनिशा फ्रांसिस बतौर कंपोजर काम करने वाली हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रवि मोहन ने केनिशा का फिल्म में स्वागत करते हुए यह जानकारी दी है। 
रवि मोहन स्टूडियो के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। दोनों के साथ काम करने की खबर ने इसलिए और जोर कपड़ा है, क्योंकि रवि मोहन और केनिशा के अलग होने की घोषणा के कुछ महीनों बाद ही यह खबर आई है।
बता दें कि 'एन ऑर्डिनरी मैन' के जरिए रवि मोहन बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं।  

रवि मोहन ने क्या कहा?
पोस्ट के साथ लिखा है, 'संगीत की दुनिया में एक नई आवाज ने दस्तक दी है। एक नया अध्याय शुरू हुआ है, लेकिन रूह वही है। एक ऐसा कलाकार, जिसे आप जानते तो हैं, लेकिन जिसकी आवाज का यह अंदाज आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। फिल्म ‘एन ऑर्डिनरी मैन’में एक नई आवाज। एक शानदार डेब्यू। केनिशा का स्वागत है'। रवि मोहन ने यह पोस्ट री-शेयर करते हुए लिखा है, 'ईश्वर कृपा बनी रहे'।
 
विज्ञापन

रवि मोहन-केनिशा फ्रांसिस - फोटो : एक्स- @RajM01167669
नेटिजंस ने क्या कहा?
केनिशा 'एन ऑर्डिनरी मैन' के लिए म्यूजिक देंगी, जिसमें कॉमेडियन-एक्टर योगी बाबू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मोहन निर्देशित इस पहली फिल्म को उनके प्रोडक्शन हाउस का सहयोग मिल रहा है। रवि मोहन की फिल्म में केनिशा के काम करने पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'वे फिर साथ आ गए हैं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें