कितनी हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई?
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन अहम किरदारों में हैं। फिल्म ने पहले दिन 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला है।
'मिर्जापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्में
- 2026 में अब तक दो फिल्में ऐसी रहीं जिन्होंने चार दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
- कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ पहली ऐसी फिल्म थी जिसने इस साल चार दिनों में 100 करोड़ का कारोबार किया।
- वहीं दूसरी फिल्म थी अभिनेता विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’।
- अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ इस साल की तीसरी ऐसी फिल्म है जिसने अपनी रिलीज से चार दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
'हनुमान अंश' बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
कितना हुआ ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने तीसरे और चौथे हफ्ते जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म का तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 10.04 रहा। वहीं चौथे हफ्ते का कलेक्शन 61 करोड़ था। अब पांचवे हफ्ते में अब तक इस फिल्म ने (खबर लिखे जाने तक) 55 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कुल कमाई 128 करोड़ पार कर चुकी है।
'हनुमान अंश' बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
कैसा है ‘टॉक्सिक’ का हाल?
वहीं गीतू मोहनदास निर्देशित फिल्म ‘टॉक्सिक’ बड़े बजट की होने के बाद भी अब 13वें दिन ही लाखों में कमाई करने पर उतर आई है।
- फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 239.30 करोड़ रुपये था।
- दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाये।
- वहीं शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.28 करोड़ रुपये रहा।
- रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.42 करोड़ की कमाई की।
- सोमवार को खबर लिखे जाने तक यह 50 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
- फिल्म का कुल कलेक्शन अब 246.25 करोड़ रुपये हो चुका है।