सोहेल खान के घर रखी गई पार्टी
कल शनिवार रात को सोहेल खान ने अपने घर पर 'अलायंस' के समापन के बाद इसकी सक्सेस पार्टी रखी थी। 'अलायंस' की पूरी टीम के साथ-साथ यहां कई अन्य सेलेब्स भी पहुंचे। अभिनेता सलमान खान ने भी शिरकत की। इस दौरान रीवा ने दबंग खान के साथ फोटो क्लिकर कराए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं।
फैन बोले- 'राधे भैया के साथ रीवा'
सलमान खान के साथ फोटोज शेयर करते हुए रीवा ने कैप्शन लिखा है, 'इन तस्वीरों के साथ किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है। बस दिल से जुड़ी बात है। मैं बस इतना ही कहूंगी कि यह एक यादगार रात रही'। रीवा के पोस्ट पर नेटिजंस कमेंट कर रहे हैं कि यह तो रीवा के लिए 'फैन मूमेंट' हो गया। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'राधे भैया से मुलाकात'। बता दें कि सलमान खान ने फिल्म 'तेरे नाम' में राधे मोहन का रोल अदा किया था। इस फिल्म में रीवा के पिता रवि किशन भी नजर आए थे।
रीवा ने शो से बनाई पहचान
रीवा किशन ने शो 'अलायंस' से अच्छी पहचान हासिल की है। इस शो में उन्होंने अपने पिता रवि किशन के साथ हिस्सा लिया था।
- हालांकि, रवि किशन जल्दी ही शो से चले गए थे।
- रीवा गेम में जमीं रहीं और काफी दमदार अंदाज में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
- हालांकि, वे जीत का खिताब हासिल नहीं कर पाईं।
- 'अलायंस' में जीत का खिताब मिनी माथुर के हिस्से आया।
- इस शो को कुणाल खेमू ने होस्ट किया और यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ।