फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि किशन की बेटी रीवा का फैन मूमेंट; शो 'अलायंस' की पार्टी में 'राधे भैया' से हुई मुलाकात; साझा किए फोटो

Sun, 09 Aug 2026 06:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Riva Kishan-Salman Khan: बीते दिन रियलिटी शो 'अलायंस' की सक्सेस पार्टी रखी गई, जो सोहेल खान ने होस्ट की। यहां रवि किशन की बेटी रीवा ने सलमान खान से मुलाकात की और फोटोज साझा किए हैं।
विज्ञापन
रीवा किशन-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrivakishan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आई थीं। बीते दिन इस शो के समापन के बाद सोहेल खान ने पार्टी आयोजित की, जहां रीवा किशन भी पहुंचीं। इस दौरान उनका फैन मूमेंट बन गया। रीवा की मुलाकात सुपरस्टार सलमान खान से हुई।

विज्ञापन

रीवा किशन-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrivakishan
सोहेल खान के घर रखी गई पार्टी
कल शनिवार रात को सोहेल खान ने अपने घर पर 'अलायंस' के समापन के बाद इसकी सक्सेस पार्टी रखी थी। 'अलायंस' की पूरी टीम के साथ-साथ यहां कई अन्य सेलेब्स भी पहुंचे। अभिनेता सलमान खान ने भी शिरकत की। इस दौरान रीवा ने दबंग खान के साथ फोटो क्लिकर कराए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं।

फैन बोले- 'राधे भैया के साथ रीवा'
सलमान खान के साथ फोटोज शेयर करते हुए रीवा ने कैप्शन लिखा है, 'इन तस्वीरों के साथ किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है। बस दिल से जुड़ी बात है। मैं बस इतना ही कहूंगी कि यह एक यादगार रात रही'। रीवा के पोस्ट पर नेटिजंस कमेंट कर रहे हैं कि यह तो रीवा के लिए 'फैन मूमेंट' हो गया। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'राधे भैया से मुलाकात'। बता दें कि सलमान खान ने फिल्म 'तेरे नाम' में राधे मोहन का रोल अदा किया था। इस फिल्म में रीवा के पिता रवि किशन भी नजर आए थे।
विज्ञापन

रीवा ने शो से बनाई पहचान
रीवा किशन ने शो 'अलायंस' से अच्छी पहचान हासिल की है। इस शो में उन्होंने अपने पिता रवि किशन के साथ हिस्सा लिया था। 
  • हालांकि, रवि किशन जल्दी ही शो से चले गए थे।
  • रीवा गेम में जमीं रहीं और काफी दमदार अंदाज में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
  • हालांकि, वे जीत का खिताब हासिल नहीं कर पाईं।
  • 'अलायंस' में जीत का खिताब मिनी माथुर के हिस्से आया।
  • इस शो को कुणाल खेमू ने होस्ट किया और यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें