फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao: पहलगाम आतंकी हमले पर राजकुमार राव ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मौका मिले तो मैं वहां जरूर…’

Wed, 07 May 2025 11:35 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkummar Rao: हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'भूल चूक माफ' से चर्चा में हैं, जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता कई समारोह में शामिल होकर इसका प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी दौरान एक्टर ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताते हुए प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


पहलगाम हमले पर जताया दुख
'भूल चूक माफ' फिल्म  प्रमोशन के दौरान अभिनेता राजकुमार राव एक समारोह में पहुंचे। हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने पहलगाम आतंकी हमले पर बात करते हुए कहा, ‘पूरा देश, एक राष्ट्र के तौर पर बहुत दुखी है। पहलगाम में हुआ हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था और जो कुछ हुआ उससे हम सभी बहुत गुस्से में हैं। वो दृश्य दिमाग से नहीं जा रहे हैं। मैंने बहुत सारे वीडियो और तस्वीरें देखी हैं, इसलिए बहुत गुस्सा है। मुझे उम्मीद है कि ऐसा कभी किसी के साथ ना हो। मेरी गहरी संवेदनाएं उस परिवार के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम देश और सभी भारतीयों की भावना के साथ तालमेल बिठाते हैं।’ हालांकि, आपको बताते चलें कि आज बुधवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओक में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर दिया है। इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है, जिसका इंतजार हर एक भारतीयों को बहुत दिन से था।

यह खबर भी पढ़ें: Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता धुलिपाला नहीं हैं प्रेगनेंट, उनकी ड्रेस निकली एंटी फिट
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की यात्रा करना चाहते हैं एक्टर
आगे बातचीत में राजुकमार राव ने जम्मू कश्मीर जाने की इच्छा जताते हुए कहा, ‘कश्मीर को सुरक्षित बनाने के लिए बहुत मेहनत की गई है और बहुत सारा पर्यटन फिर से शुरू हो गया है। मैं कई लोगों को जानता हूं, जो वहां गए और उन्होंने हमें बताया कि यह बहुत सुंदर और सुरक्षित है। अगर मौका मिला तो मैं वहां जरूर जाना चाहूंगा। अभी हम व्यस्त हैं लेकिन जैसे ही मौका मिलेगा मैं जरूर वहाँ जाऊंगा।’

यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun- Aamir Khan: अल्लू अर्जुन ने की आमिर खान से मुलाकात, क्या बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे साउथ सुपरस्टार?

कब रिलीज हो रही फिल्म?
करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल चूक माफ' 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा अहम किरदार में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें