फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateik Babbar: अभिनेता प्रतीक बब्बर को लग गई थी ड्रग्स की खतरनाक लत, बोले- इस कारण मुझे स्कूल-कॉलेज से निकाला

Thu, 08 May 2025 10:37 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prateik Babbar: हाल ही में अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल ने बताया कि उन्हें ड्रग्स सेवन करने की बहुत खराब लत लग गई थी, जिस कारण से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ खराब हो गई थी। 

विज्ञापन
प्रतीक बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल ने अपने जीवन के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें ड्रग्स लेने की आदत पड़ गई थी, जिसने उन्हें बर्बाद कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने अपने स्कूल-कॉलेज के दिनों को भी याद किया और अपने नशे की लत के बारे में बताया। 

विज्ञापन


ड्रग्स की लत में पड़ गए थे प्रतीक
राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे एक्टर प्रतीक स्मिता पाटिल हाल ही में एक इंटरव्यू में पहुंचे, जहां बॉलीवुड बबल से बात करते हुए अभिनेता ने अपने जीवन के बारे में कई अनसुने पहलुओं से पर्दा उठाया। अभिनेता ने अपने नशे की हालत के बारे में बताते हुए कहा, ‘पिछले कुछ सालों में दादा-दादी ने मेरा सबसे बुरा हाल देखा। मैं उस समय बहुत नशे में रहता था। मेरी दादी का मुझे नशे में ही देखकर निधन हो गया। मुझे इस बात का अफसोस है, काश वह देख पाती कि मैं आज किस तरह का इंसान बन गया हूं।’

यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: दिनेश विजन का ट्रिपल धमाल, 'भूल चूक माफ' के साथ दिखेगी 'परम सुंदरी' के अलावा 'थामा' की झलक
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज से निकाल दिया गया
आगे बातचीत में अभिनेता ने कहा, ‘मैंने जाने तू की शूटिंग की और फिर व्हिसलिंग वुड्स चला गया। मैं यहां वहां थोड़ी बहुत पढ़ाई कर रहा था, क्योंकि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं वहां लगभग 2 साल तक रहा और फिर मुझे ड्रग्स लेने के कारण व्हिसलिंग वुड्स से निकाल दिया गया। अब जब मैं इसके बारे में सोचता हूं, तो बहुत फनी लगता है। मैं जिस भी स्कूल और कॉलेज में गया, वहां से मुझे निकाल दिया गया। मैं लोगों के लिए एक खतरा बन गया था।’

यह खबर भी पढ़ें: Asim Riaz: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आसिम रियाज ने उठाया बड़ा कदम, बोले- ‘कुछ चीजें संगीत से बड़ी…’

प्रतीक स्मिता पाटिल का वर्कफ्रंट
अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में एक्टर नानी की फिल्म 'हिट 3' में देखा गया है। इसके अलावा प्रतीक को सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सिकंदर' में भी देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें