तेज सज्जा अभिनीत 'मिराय' इस समय सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा भी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में मनोज मांचू और तेज सज्जा के अभिनय ने ध्यान आकर्षित करने का काम किया है। अब साउथ एक्टर नानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने तेज सज्जा और मनोज मांचू की तारीफ की है। पढ़िए उन्होंने क्या लिखा।
तेज सज्जा की तारीफ की
एक्टर नानी ने अपन एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने उसमें लिखा, वाह मिराय, तेज सज्जा को बधाई हो। आपके विश्वास, धैर्य और कड़ी मेहनत का फल मिला। मनोज मांचू बाबा, आपके लिए बहुत खुश हूं, आप इसकी हकदार थे। बहुत देर हो चुकी थी। प्रिय कार्तिक गट्टमनेनी आपने जो किया और जिस तरह से किया, उस पर मुझे गर्व है। आपके और आपकी टीम के लिए बहुत खुशी है। संगीत और एक्शन कोरियोग्राफी के लिए विशेष धन्यवाद। शानदार। बधाई हो विश्व प्रसाद गारू और पूरी टीम को इस यादगार सफलता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।