दीपिका पादुकोण-कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मैं स्टार था, वो शुरुआत कर रही थी'
मुजम्मिल ने ये भी कहा कि उस समय वो एक जाने-माने मॉडल और एक्टर बन चुके थे, जबकि दीपिका सिर्फ एक उभरती हुई मॉडल थीं। उन्होंने बताया कि दोनों ने एक साथ फैशन शोज किए थे और वहीं से उनकी मुलाकात और दोस्ती की शुरुआत हुई थी। वो खुद पहले ही ग्लैडरैग्स जैसे शो से लोकप्रिय हो चुके थे और दीपिका ने वहीं से उन्हें नोटिस किया था।
'हम अब भी अच्छे दोस्त थे'
उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं थी। कुछ समय तक बात बंद रही लेकिन धीरे-धीरे दोनों ने फिर से बात करना शुरू कर दिया था। वो एक-दूसरे की कामयाबी पर एक-दूसरे को बधाइयां दिया करते थे। हालांकि, जब दीपिका की शादी रणवीर सिंह से हुई, उसके बाद उनका संपर्क टूट गया।
ये खबर भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan Teaser: विक्रांत मैसी और शनाया की फिल्म का टीजर जारी, दोनों में दिखी गजब की कैमिस्ट्री
मैं उसका फैन हूं- मुजम्मिल
दीपिका की मौजूदा स्थिति पर मुजम्मिल ने कहा कि वो अब एक सुपरस्टार हैं और उन्हें देख कर उन्हें बेहद गर्व होता है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा दीपिका की खुशियों की कामना करते हैं और उनके काम के फैन हैं।
दीपिका के अफेयर्स की चर्चा
गौरतलब है कि रणवीर सिंह से शादी से पहले दीपिका का नाम कई सितारों से जुड़ चुका है, जिनमें निहार पांड्या, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ माल्या और कुछ क्रिकेटर्स के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, मुजम्मिल के साथ उनके रिश्ते को लेकर किया गया ऐसा दावा पहली बार सामने आया है।