फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: महेश बाबू की फिल्म री-रिलीज होते ही भड़के फैंस, थिएटर्स में जमकर हुआ हंगामा

Fri, 30 May 2025 05:45 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahesh Babu Fans Angry: महेश बाबू की 2010 में आई तेलुगू फिल्म ‘खलेजा’ एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है फिल्म का 4K वर्जन जो 30 मई को थिएटर्स में री-रिलीज किया गया। इसके बाद महेश बाबू के कई फैंस काफी नाराज नजर आए। 

विज्ञापन
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की साल 2010 में आई फिल्म ‘खलेजा’ को 30 मई को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फैंस अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म को फिर से देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे लेकिन बहुत जल्दी ही उनकी ये सारी उत्सुकता निराशा में बदल गई। कई वीडियोज सोशल मीडिया पर नजर आए जिनमें महेश बाबू के फैंस थिएटरकर्मियों के ऊपर भड़कते हुए नजर आए। आखिर ऐसा क्यों हुआ, चलिए आपको बताते हैं।

फिल्म रि-रिलीज होते ही फैंस हुए निराश 

विज्ञापन

दरअसल जैसे ही सिनेमाघरों में महेश बाबू की फिल्म लगी, फैंस ने नोटिस किया कि फिल्म में से कई सीन को हटा दिया गया है। कई सीन को फिल्म से कट कर किया गया जिसे देखकर फैंस काफी निराश हो गए। बस इसी के बाद से फैंस ने थिएटर्स में हंगामा खड़ा कर दिया। 

ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: नवजोत सिंह सिद्धू ने शाहरुख को दी थी बड़ी चेतावनी, बोले- ‘लोग आपको नाश्ते में खा जाएंगे…’

जिन फैंस ने फिल्म की टिकटें एडवांस में बुक कर रखी थीं और थिएटर में पहुंचकर पुरानी यादों को ताजा करने आए थे, उन्हें फिल्म अधूरी मिली। इससे नाराज होकर कई जगहों पर दर्शकों ने थिएटर मैनेजमेंट से बहस शुरू कर दी। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें लोग प्रोजेक्शन रूम तक पहुंचकर बहस करते और लड़ाई करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज

विज्ञापन

एक वायरल वीडियो में देखा गया कि एक दर्शक चिल्लाते हुए कह रहा है कि ‘संडे मंडे’ गाना ही नहीं है और उन्हें पहले से क्यों नहीं बताया गया कि फिल्म में कटिंग की गई है। कुछ लोगों ने तो थिएटर में ही स्क्रीनिंग रुकवा दी और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
 



ये खबर भी पढ़ें: Ahaan Panday: कौन हैं अहान पांडे, अनन्या से क्या है कनेक्शन; 'सैयारा' से पहले इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लोगों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए लिखा कि फिल्म की री-रिलीज का कोई मतलब नहीं अगर हीरो के लोकप्रिय डायलॉग्स और गाने ही हटा दिए जाएं। कई लोगों ने फिल्म के निर्माता और वितरकों को कोसा और इस लापरवाही को माफ न करने की बात कही।

मामला बढ़ता देख थिएटर ने दी सफाई 
मामला बढ़ता देख कुछ थिएटरों ने सफाई जारी की कि उन्हें जो कंटेंट मिला है, वो VPF यानी डिस्ट्रीब्यूशन फर्म के जरिए आया है और उन्होंने कोई एडिट नहीं किया। वहीं, ‘खलेजा 4K’ के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ने एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘अब सब ठीक कर दिया गया है, फैंस बिना किसी परेशानी के फिल्म का आनंद ले सकते हैं।’

 

 

पहली बार फिल्म ने कुछ खास नहीं किया
गौरतलब है कि जब ‘खलेजा’ पहली बार रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन समय के साथ फिल्म ने कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर लिया। महेश बाबू के साथ अनुष्का शेट्टी, प्रकाश राज, राव रमेश जैसे सितारों की मौजूदगी ने फिल्म को मजबूत बनाया। फिलहाल, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अगली स्क्रीनिंग्स में उन्हें अपनी पसंदीदा फिल्म पूरी और बिना किसी कट के देखने को मिलेगी और यह री-रिलीज उनके लिए एक यादगार अनुभव बन पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें