फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: 'अचानक उनकी याददाश्त चली गई और फिर...', दोस्त ने बताया गोविंदा के साथ क्या हुआ और कैसा है उनका हाल

सार

Govinda Hospitalised: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपने घर में अचानक बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर के दोस्त और वकील ललित बिंदल ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान अभिनेता की सेहत के बारे में जानकारी दी। पढ़िए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गोविंदा आधी रात अपने घर में बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई स्थित जुहू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर के दोस्त और उनके कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने अमर उजाला से बात करते हुए अभिनेता के साथ कब, क्या हुआ और उनकी हालत अब कैसी है इसके बारे में बताया। 

विज्ञापन


'उनकी याददाश्त चली गई...'
गोविंदा के दोस्त और वकील ललित बिंदल ने कहा, 'कल शाम उन्हें डिसओरिएंटेशन अटैक हुआ। वो अपने घर पर थे, अचानक उनकी याददाश्त चली गई, जिससे वो भ्रमित हो गए और बेहोश हो गए। इस तरह के अटैक में व्यक्ति कुछ समय के लिए अपनी याददाश्त खो देता है या सही से पहचान नहीं पाता कि वह कहां है और क्या कर रहा है। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, थोड़ी कमजोरी और बेचैनी भी महसूस हो रही थी।’

‘हमने डॉक्टर से बात की, लेकिन…’
आगे उन्होंने बताया, ‘इसके बाद हमने पहले डॉक्टर से सलाह ली और दवा शुरू की लेकिन रात में वे फिर से बेचैन हो गए। तब मैंने उन्हें रात करीब 1 बजे अस्पताल में भर्ती कराया। वह फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं। सभी जरूरी जांच किए गए हैं, रिपोर्ट्स आना अभी बाकी है। डॉक्टरों ने रूटीन जांच भी किया है। हम डॉक्टर की अगली सलाह का इंतजार कर रहे हैं, उसी के बाद आगे का फैसला लेंगे।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: एआई के इस्तेमाल पर जावेद अख्तर की राय, क्या गीतकार ने किया सपोर्ट? बोले- ‘यह कभी रुकने वाला नहीं है’

घटना के दौरान परिवार के लोग नहीं थे मौजूद
ललित बिंदल ने आगे बताया कि जब यह घटना हुई, तब परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘गोविंदा जी की पत्नी सुनीता जी शादी में गई हुई हैं और उस समय परिवार के बाकी सदस्य भी बाहर थे। अब सभी को सूचित कर दिया गया है और वे एक-एक करके वापस लौट रहे हैं।’

गोविंदा के मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट
अभिनेता गोविंद के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई से बताया, 'वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और होश में हैं। डॉक्टर दोपहर 12 बजे के आसपास उनकी स्थिति की समीक्षा करेंगे, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। उनके मेडिकल टेस्ट अभी आने बाकी हैं।'



नेटिजंस ने जताई चिंता
इस खबर के आते ही नेटिजंस चिंता व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'हे भगवान गोविंदा को क्या हुआ।' दूसरे यूजर ने बोला- 'उफ्फ ये क्या हो रहा है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'यार ये बॉलीवुड को क्या हो गया है।' इसके अलावा अन्य यूजर्स अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें