Oscar Awards 2026: ऑस्कर के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में अभिनेता धर्मेंद्र का नाम न होने से बॉलीबुड के फैंस को बड़ा झटका लगा। जबकि पहले कई बॉलीवुड आभिनेताओं को ऑस्कर के मंच से याद किया जा चुका है।
इस साल के ऑस्कर 2026 में उन सभी दिग्गज दिवंगत अभिनेताओं को श्रद्धांजलि दी गई जो फिल्मी दुनिया के सितारे थे। मगर भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को ऑस्कर के मंच पर याद न किए जाने से फैंस काफी निराश हुए। हालांकि कई हॉलीवुड अभिनेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल थे।
विज्ञापन
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का नाम नहीं था
हर साल ऑस्कर के मंच से दुनियाभर के महान कलाकारों को मंच से याद किया जाता है। इसी क्रम में हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को भी श्रद्धांजलि मिलने की फैंस इंतजार कर रहे थे। मगर ऑस्कर में ऐसा कुछ नहीं हुआ। अपने 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में ऑस्कर ने बॉलीवुड के किसी भी कलाकार को याद नहीं किया।
रॉब रेनर, कैथरीन ओ'हारा
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड के कई हस्तियों को याद किया
98वें ऑस्कर मंच से हॉलीवुड के कई मशहूर दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। इसकी शुरूआत में बिली क्रिस्टल ने अपने दिवंगत मित्र रॉब रेनर याद किया। 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में आगे 'दिस इज स्पाइनल टैप', 'ए फ्यू गुड मेन' और 'मिजरी' जैसी फिल्मों के कलाकारों को याद किया।
दूसरे नंबर पर रेचल मैकएडम्स ने कैथरीन ओ'हारा को तूफान कह कर याद करते हुए सम्मानित किया। साथ ही डायने कीटन को भी उनकी अलग-अलग भूमिकओं के लिए याद किया गया।
पहले दी थी बॉलीवुड स्टार्स को श्रद्धांजलि
बीते कई साल से ऑस्कर बॉलीवुड के कलाकारों को मंच से याद करता आया है। इससे पहले नितिन चंद्रकांत देसाई, इरफ़ान, भानु अथैया, श्रीदेवी और शशि कपूर जैसे अभिनेताओं को ऑस्कर ने अपने 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में जगह दी थी। जिस वजह से धर्मेंद्र के फैंस को उनका नाम लिए जाने का इंतजार था। मगर उन्हें सम्मान न मिलने से फैंस के काफी निराशा हुई।