घाट किनारे सोते दिखे सुनील ग्रोवर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फुटपाथ पर सोते दिखे सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे खुद कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसमें देखा जा सकता है सुनील ग्रोवर एक घाट के किनारे आम श्रद्धालुओं के बीच फुटपाथ पर सोते दिख रहे हैं। वे जमीन पर ही लेटे हैं। पास ही चप्पल उतरी हैं। अपने इस सादगीभरे अंदाज से उन्होंने एक बार फिर दिल जीत लिया है।
एक्टर ने नहीं किया लोकेशन का खुलासा
सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'तारे जमीन पर'। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर के चेहरे पर कितना सुकून है। घाट का किनारा, खुले आसमान के नीचे वे तसल्ली से सो रहे हैं। इस वीडियो के साथ सुनील ने धार्मिक गाना 'जय महाकाल' लगाया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे किस घाट पर हैं। अभिनेता ने लोकेशन का खुलासा नहीं किया है।
यूजर्स बोले- 'कितनी बार दिल जीतोगे'?
यह पहली बार नहीं है, जब एक्टर और कॉमेडियन को इस तरह सादगी भरे अंदाज में देखा जा रहा हो। कुछ महीने पहले एक्टर को सड़क किनारे हैंड पंप पर कपड़े धोते देखा गया था। अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सलमान खान जैसे सितारों की मिमिक्री कर दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर के हालिया वीडियो पर नेटिजंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जमीन से जुड़े कलाकार'।