Rajiv Thakur On Uday Chopra: हाल ही में एक्टर-कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने अभिनेता उदय चोपड़ा के सिनेमाई करियर को लेकर बड़ी बात कही दी। जानिए उन्होंने क्या कहा।
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के पुराने दोस्त और अभिनेता राजीव ठाकुर अक्सर अपने करियर को लेकर बात करते रहते हैं। इस बार एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किए गए, जहां उन्होंने ‘धूम’ फिल्म के चर्चित अभिनेता उदय चोपड़ा के करियर को लेकर बड़ी बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कपिल शर्मा के साथ अपने संबंधों पर भी विचार प्रकट किए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।
‘मैंने अपनी जिंदगी खुद बनाई’
उदय चोपड़ा के असफल करियर पर की टिप्पणी
आगे बातचीत में उन्होंने बताया कि वह कपिल के शो के हर एपिसोड में क्यों नहीं दिखाए दिए। इसपर उन्होंने कहा, "कपिल मुझे एक-दो बार अपने साथ ले जा सकते हैं, लेकिन अगर चैनल मुझे नहीं चाहता, तो कोई बात नहीं। मुझे उनकी कास्ट का स्थायी सदस्य बनने में ही आठ साल लग गए। इस धरती पर कोई भी किसी अनटैलेंटेड व्यक्ति के लिए कुछ नहीं कर सकता। उदाहरण के लिए, उदय चोपड़ा को ही देख लीजिए। यश चोपड़ा के पास क्या नहीं था? उनके पास पैसा था, संसाधन थे, स्टूडियो था, निर्देशक थे, लेकिन उदय भाई का करियर एक अभिनेता के रूप में नहीं बनना था। ऐसा नहीं है कि उनमें टैलेंट नहीं था, लेकिन उनमें किसी और चीज के लिए टैलेंट था।"