फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सब कुछ होते हुए भी यश चोपड़ा कभी उदय का करियर नहीं बना पाए’, कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने एक्टर पर कसा तंज

Wed, 08 Oct 2025 11:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajiv Thakur On Uday Chopra: हाल ही में एक्टर-कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने अभिनेता उदय चोपड़ा के सिनेमाई करियर को लेकर बड़ी बात कही दी। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
उदय चोपड़ा और राजीव ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के पुराने दोस्त और अभिनेता राजीव ठाकुर अक्सर अपने करियर को लेकर बात करते रहते हैं। इस बार एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किए गए, जहां उन्होंने ‘धूम’ फिल्म के चर्चित अभिनेता उदय चोपड़ा के करियर को लेकर बड़ी बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कपिल शर्मा के साथ अपने संबंधों पर भी विचार प्रकट किए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

‘मैंने अपनी जिंदगी खुद बनाई’

विज्ञापन

राजीव ठाकुर हाल ही में हिंदी रश के साथ एक बातचीत में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने प्रोफेशनल सफर के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने जिंदगी में हमेशा अपनी राह खुद बनाई है, अमृतसर में भी। मैं अपने नाटक खुद लिखता और निभाता था। जब लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन शुरू हुए, तो मैंने ही चंदन (प्रभाकर) का आवेदन भरा था। वह इसमें शामिल नहीं होना चाहता था, लेकिन मैंने जिद की कि हम सब दोस्त मिलकर इसे करेंगे। आज भी, अगर मुझे अपने किसी दोस्त को सुर्खियों में लाने का मौका मिलता है, तो मैं उसे स्वीकार करता हूं। लेकिन सिर्फ उन्हीं दोस्तों को जिनकी प्रतिभा पर मुझे भरोसा है।"


उदय चोपड़ा के असफल करियर पर की टिप्पणी
आगे बातचीत में उन्होंने बताया कि वह कपिल के शो के हर एपिसोड में क्यों नहीं दिखाए दिए। इसपर उन्होंने कहा, "कपिल मुझे एक-दो बार अपने साथ ले जा सकते हैं, लेकिन अगर चैनल मुझे नहीं चाहता, तो कोई बात नहीं। मुझे उनकी कास्ट का स्थायी सदस्य बनने में ही आठ साल लग गए। इस धरती पर कोई भी किसी अनटैलेंटेड व्यक्ति के लिए कुछ नहीं कर सकता। उदाहरण के लिए, उदय चोपड़ा को ही देख लीजिए। यश चोपड़ा के पास क्या नहीं था? उनके पास पैसा था, संसाधन थे, स्टूडियो था, निर्देशक थे, लेकिन उदय भाई का करियर एक अभिनेता के रूप में नहीं बनना था। ऐसा नहीं है कि उनमें टैलेंट नहीं था, लेकिन उनमें किसी और चीज के लिए टैलेंट था।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: चाकू से गर्दन काटी, पत्थर से मुंह कुचला; अमिताभ के साथ काम कर चुके इस एक्टर का मर्डर

‘आदित्य चोपड़ा अड़े रहते तो…’
आगे उन्होंने कहा, ‘अगर आदित्य चोपड़ा अभिनेता बनने पर अड़े रहते तो क्या होता? वह भी फ्लॉप हो जाते। वह तो निर्माता और निर्देशक बनने के लिए बने थे।  ऐसा नहीं है कि दुनिया में कपिल शर्मा का सिर्फ एक ही शो है। मैं भी अपना काम कर रहा हूं, मैं अपने करियर में व्यस्त हूं। अगर मैं अपने सारे अंडे कपिल की टोकरी में ही डालता रहूंगा, तो इससे बड़ा मूर्ख कोई नहीं होगा। मेरे पास अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करने के और भी कई तरीके हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो और कपिल एक अच्छे दोस्त हैं और अक्सर मिलते रहते हैं। 
विज्ञापन


एक नजर उदय चोपड़ा के करियर पर
उदय चोपड़ा प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा के बेटे हैं। एक्टर उदय को फिल्मी दुनिया में कम पहचान मिली। उन्हें सबसे ज्यादा 'धूम' सीरीज के तौर पर पहचाना जाता है।  इसके अलावा उन्होंने 'मोहब्बतें', 'मेरे यार की शादी है', 'मुझसे दोस्ती करोगी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें