फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के पांच दिन बाद कश्मीर पहुंचा ये एक्टर, लोगों से भी की कश्मीर जाने की अपील

Sun, 27 Apr 2025 04:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों द्वारा गोलीबारी करने के बाद कश्मीर में पर्यटन को बड़ा झटका लगा है और लोग वहां से वापस आ रहे हैं। इस बीच एक बॉलीवुड अभिनेता ने कश्मीर पहुंचकर लोगों से वहां जाने की अपील की है।
विज्ञापन
अतुल कुलकर्णी - फोटो : एक्स@atul_kulkarni
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद देश में गुस्सा है और लोग आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। साथ ही इस हमले का असर जम्मू-कश्मीर के पर्यटन पर भी देखने को मिल रहा है। जहां कश्मीर पहुंचे पर्यटक वहां से जल्द से जल्द निकलना चाह रहे हैं या वापस आ चुके हैं। तो घटना के बाद कोई फिलहाल जम्मू-कश्मीर जाने से भी कतरा रहा है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अतुल कुलकर्णी पहलगाम हमले के पांच दिन बाद ही कश्मीर पहुंचे हैं। वो पहलगाम भी पहुंचे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से भी एक खास अपील की है।

इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें

विज्ञापन

अभिनेता अतुल कुलकर्णी पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में जारी तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान अभिनेता कश्मीर और वहां के लोगों को भी सपोर्ट करते दिखे। साथ ही अतुल कुलकर्णी ने बाकी लोगों से भी कश्मीर जाने की और आतंकवाद को हराने की अपील की है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी इस यात्रा से जुड़ी कई स्टोरी साझा की हैं। जिनमें उन्होंने टिकट और फ्लाइट की फोटो से लेकर कश्मीर पहुंचने, पहलगाम पहुंचने और वहां घूमने की भी फोटो इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा की हैं। हर स्टोरी में उन्होंने ‘चलिए जी कश्मीर चले’ का टैग इस्तेमाल किया है।

‘हमें फिर से खाली फ्लाइट्स भरनी हैं’

विज्ञापन

अतुल कुलकर्णी ने अपनी स्टोरी में फ्लाइट के अंदर की तस्वीर साझा की है, जिसमें अधिकतर सीट खाली नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “ये फ्लाइट्स भर-भर के जा रही थीं। हमें इन्हें फिरसे भरना है। आतंक को हराना है। 



यह खबर भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: साउथ के एक्टर विजय ने बताया किस तरह रुकेंगे पहलगाम जैसे हमले, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी

झेलम नदी के किनारे पहुंचे अतुल
इस दौरान अतुल कुलकर्णी झेलन नदी भी पहुंचे। यहां उन्होंने नदी के किनारे खड़े होकर तस्वीर भी क्लिक कराई। साथ ही एक वीडियो भी साझा किया। इस दौरान उन्होंने लिखा, “चलिए जी कश्मीर चलें, मैं आया हूं आप भी चलें। आना जरूरी है।” जाहिर है कि इन तस्वीरों और वीडियो के जरिए अतुल कुलकर्णी लोगों को जम्मू-कश्मीर आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और आतंकी हमले से न डरने की सलाह दे रहे हैं।





यह खबर भी पढ़ें: 
Pahalgam Attack: कश्मीर की आजादी वाली पोस्ट को इस एक्ट्रेस ने किया लाइक, यूजर बोले- ‘क्या ये भारतीय नहीं है?’

22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 22 अप्रैल की शाम को निर्दोष पर्यटकों पर गोलीबारी कर दी थी। जिसमें करीब 26 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें