फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर ने किया बर्थडे विश, अभिनेत्री की तस्वीर साझा करते हुए लिखा नोट

Thu, 23 Oct 2025 11:58 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Kapoor Birthday Wish For Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। मलाइका की तस्वीर साझा करते हुए अर्जुन ने क्या कुछ लिखा, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
अर्जुन-मलाइका - फोटो : इंस्टाग्राम- @arjunkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भले ही अब एक दूसरे के साथ ना हो, लेकिन उनकी दोस्ती आज भी बरकरार है। आज मलाइका अरोड़ा अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन ने उनके लिए एक प्यारी सी बर्थडे विश की है। 
विज्ञापन


अर्जुन ने मलाइका की तस्वीर की शेयर 
अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका की तस्वीर साझा करते हुए अर्जुन ने लिखा-  'जन्मदिन मुबारक हो मलाइका। हमेशा ऊंचाईयों की ओर बढ़ती रहें, मुस्कुराती रहें और हमेशा कुछ नया खोजती रहें।' यानी अर्जुन ने मलाइका को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ उन्हें मुस्कुराते रहने और हमेशा ऊंचाईयों की ओर बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें मलाइका अपने पेरिस टूर के दौरान पोज दे रही हैं।

विज्ञापन


मलाइका अरोड़ की निजी जिंदगी
मलाइका ने बॉलीवुड में अपने डांस और स्टाइल के लिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कभी भी अपने करियर को सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रखा। उनका डांस और उनकी ऑन-स्टेज परफॉर्मेंस ने उन्हें न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है। मलाइका पहले अभिनेता-निर्माता अरबाज खान की पत्नी रह चुकी हैं। दोनों ने 1998 में शादी की थी और उनका एक बेटा अरहान खान है। 2016 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए, लेकिन उनके पेशेवर जीवन में मलाइका ने कभी भी अपनी चमक खोई नहीं। अरबाज के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को वर्षों तक डेट किया। 
विज्ञापन





काम के मोर्चे पर मलाइका-अरोड़ा
हाल ही में मलाइका फिल्म 'थामा' के गाने में नजर आईं, जिसमें उनका डांस दर्शकों को खूब पसंद आया। इस गाने में मलाइका के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं। हालांकि मलाइका उम्र के इस पड़ाव में भी रश्मिका पर हर हाल में भारी पड़ती ही नजर आईं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें