भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आंतकियों पर इस जवाबी कार्रवाई से पूरा देश गदगद है, सभी इसकी सरहाना कर रहे हैं। भारतीय सिनेमा इंड्स्ट्री के तमाम सेलेब्स अपनी सेना की शौर्यता की तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी कहा कि अब भारत चुप नहीं रहता, वह जवाबी कार्यवाई करना जानता है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा और लोगों से क्या की अपील।
अब भारत चुप नहीं रहता
पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर बात करते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर देर रात एक वाडियो पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'भारत सरकार और भारतीय सेना के सहयोग से आज एक निर्णायक कदम उठाया गया है। हमारा देश एक शांतिप्रिय राज्य होते हुए भी अपने नागरिकों और वीर जवानों पर हुए कायराना हमले पर मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। वो दिन गए जब हम चुप रहते थे, लेकिन आज का भारत बदल चुका है। ये कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ और न्याय के लिए है।
यह खबर भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर की पोस्ट, क्या बाद में एडिट करके बंद किया कमेंट सेक्शन?
देशवासियों को याद दिलाई जिम्मेदारी
आगे बातचीत करते हुए अभिनेता ने कहा, 'इस हालात पर हमारी भी कुछ जिम्मेदारियां बनती है। हम सोशल मीडिया पर किसी भी संदेश को बिना जांचे-परखे ना शेयर करें क्योंकि यह देशवासियों में डर और कन्फ्युजन फैलाने का काम करते हैं।' इसके साथ ही एक्टर ने कहा, 'किसी भी सैन्य गतिविधियों को साझा ना करें और सिर्फ सरकार द्वारा आधिकारिक जानकारी का पालन करें, अफवाहों से दूर रहें। भारत सरकार के द्वारा दिए जा रहे सभी आदेशों को मानें और लोगों की मदद करें।'
यह खबर भी पढ़ें:
Operation Sindoor: 'मैं एक शहीद की बेटी हूं, पहलगाम में जो हुआ इसे हमने करीब से देखा', बोलीं निमरत कौर
एकजुट रहने की अपील
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने आगे कहा, 'एक-दूसरे की मदद करें क्योंकि ये समय है एकजुट रहने का। भारतीय सेना अपना काम कर रही है और हमें अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान रखना है। साथ ही अंत में अभिनेता ने भारत पर गर्व कहते हुए कहा, जय हिंद।