फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले को खुद से जोड़ते हुए आदिल हुसैन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं भी हो सकता था

Wed, 23 Apr 2025 01:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adil Hussain on Pahalgam Attack: बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने पहलगाम हमले पर रिएक्शन दिया है। इस कड़ी में अभिनेता आदिल हुसैन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने हमले को अपने आप से जोड़ा है।
विज्ञापन
आदिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू व कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर कई अभिनेताओं ने अपना रिएक्शन दिया है। सभी लोगों ने इस हमले की निंदा की है। इसी कड़ी में अभिनेता आदिल खान का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने इस हमले को 'न कुबूल किया जाने वाला' बताया है। उन्होंने याद किया कि वह भी पिछली गर्मी में इसी इलाके में पहुंचे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

आदिल हुसैन ने कहा- हम भी हो सकते थे
पहलगाम हमले ने पूरे देश को हिला दिया है। कई कलाकारों ने इसकी निंदा की है। इसी कड़ी में अभिनेता आदिल हुसैन ने भी एक्स पर लिखा है 'कश्मीर में लोगों की क्रूर हत्याओं से मैं हैरान हूं। यह अस्वीकार्य है। मैं पिछली गर्मियों में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वहां गया था। उसी इलाके में! उस जगह पर हम भी हो सकते थे। हमें अत्याचार को रोकने के तरीके खोजने चाहिए। इसका कोई समाधान खोजना चाहिए। यह लंबे समय से चल रहा है।'
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद फिल्म 'अबीर गुलाल' के बहिष्कार की हो रही मांग, यह है अहम वजह
 

कई कलाकारों ने दिए रिएक्शन
इस हमले पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दिल तोड़ने वाला बताया है। इसी के साथ साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा इससे मेरा दिल टूट गया।
साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने कहा है कि मेरी दुआएं उन लोगों के साथ जिनके परिवार का नुकसान हुआ।
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप का मुंह काला करने का एलान, एक लाख रुपये का इनाम, घर की भी हो रही निगरानी  

पहलगाम में आतंकी हमला
आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मौजूद पहलगाम में भयानक गोलीबारी हुई। पर्यटक स्थल पर 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) से जुड़े आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर गोलियां चलाईं। हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की हमले की निंदा
हमले पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा 'मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्दी ठीक हो जाएं। लोगों को हर मुम्किन मदद दी जा रही है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें