2 साल ने नहीं आया कोई प्रोजेक्ट
अभय देओल लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, उन्होंने नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘ट्रायल बाय फायर’ में दमदार अभिनय किया था, जो उपहार सिनेमा हादसे पर बेस्ड थी। ये सीरीज साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में अभय की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था, लेकिन अब वो फिर से किसी बड़े प्रोजेक्ट में नहीं दिखे हैं। उनके फैन्स उन्हें मिस कर रहे हैं और अब ये डीजे वाली क्लिप उनके फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें: Abhay Deol: आखिर क्यों अपने भाई से सनी दओल और बॉबी देओल ने बनाई दूरी? वजह कर देगी आपको हैरान
चकाचौंध से दूर रहते हैं अभय
अभय देओल कहीं ना कहीं खुद ही फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से खुद को दूर रखते हैं। कुछ समय पहले ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में जो दर्द और तकलीफ अपने परिवार के सदस्यों से सुनी थी, वही उनके डर का कारण बनी। उन्होंने बताया था कि वो एक समय पर सब कुछ छोड़कर न्यूयॉर्क चले गए थे, जहां वह देव डी की तरह जी रहे थे, जिसे अपनी जिंदगी में किसी की परवाह नहीं होती।