फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा'; सोनम वांगचुक ने आमिर खान के दावों को किया खारिज; मुलाकात को लेकर कही ये बात

Sun, 30 Aug 2026 04:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonam Wangchuk Hits Back at Aamir Khan: आमिर खान ने कुछ वक्त पहले दावा किया था कि वे फिल्म '3 इडियट्स' के दौरान सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे। इस पर सोनम ने रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
आमिर खान-सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों सोनम वांगचुक जब नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे थे और भूख हड़ताल पर थे तो ऐसी चर्चाओं ने खूब जोर पकड़ा कि फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान का किरदार सोनम से प्रेरित है। मगर, आमिर ने इस दावों को खारिज कर दिया था। साथ ही कहा था कि फिल्म की मेकिंग के दौरान वे सोनम को जानते नहीं थे। आमिर खान की इस बात पर अब सोनम वांगचुक ने तंज कसा है।

विज्ञापन

सोनम ने आमिर खान पर कसा तंज
सोनम वांगचुक ने हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट पर आमिर के दावों पर प्रतिक्रिया दी और चुटकी ली। सोनम ने कहा कि आमिर खान अपनी फिल्म 'गजनी' के किरदार में ज्यादा ही घुस गए होंगे, इसलिए भूल गए। साथ ही सोनम ने बताया कि आमिर के साथ उनकी न सिर्फ मुलाकात हुई, बल्कि काफी विस्तार से बातचीत भी हुई थी।

क्या बोले सोनम वांगचुक
आमिर खान के दावों को सिरे से खारिज करते हुए सोनम वांगचुक ने पॉडकास्ट में कहा, 'जब उन्होंने (आमिर खान) कहा कि हमारी मुलाकात तक नहीं हुई थी, तो बाद में कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें वो 'गजनी' वाले लुक में मेरा एक भाषण देख रहे थे। शायद वे गजनी के आउटफिट में थे, इसलिए उन्हें शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हो गया होगा। 15 मिनट के लिए सब भूल गए होंगे, इसलिए मुझे हैरानी नहीं हुई'। 
सोनम वांगचुक ने आगे कहा, 'सुना है कि वे अपने किरदार में बहुत ज्यादा डूब जाते हैं। शायद ‘गजनी’ में वे इतने डूब चुके थे कि वे भूल गए होंगे'। सोनम ने दावा किया कि, 'हम दोनों काफी विस्तार से मिले थे और कई चीजों पर बातचीत भी हुई थी'।
विज्ञापन

आमिर खान ने क्या कहा था?
बता दें कि ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में बातचीत के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक और उनकी भूख हड़ताल को लेकर सवाल किया गया था। इस पर आमिर ने '3 इडियट्स' की मेकिंग के दौरान सोनम से मुलाकात और जान-पहचान होने से मना कर दिया था। 
आमिर ने कहा था, 'यह सही नहीं है। एक गलतफहमी है। हम जब फिल्म बना रहे थे, तब मैं सोनम वांगचुक के बारे में नहीं जानता था'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें