सोहेल ने माता-पिता के साथ किया ब्रेकफास्ट
सोहेल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वे अपने माता-पिता की तस्वीरें भी इस प्लेटफॉर्म पर साझा करते हैं। आज रविवार को उन्होंने पिता सलीम खान और मां सलमा खान की एक फोटो शेयर की है। दोनों नाश्ता करते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ सोहेल ने लिखा है, 'सुकून के पल और ब्रेकफास्ट। मजा आ गया'।
सोहेल खान का बन गया दिन
तस्वीर में सोहेल खान नजर नहीं आ रहे हैं। मगर, पोस्ट के जरिए उन्होंने यह जता दिया है कि रविवार की सुबह उन्होंने माता-पिता के साथ ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाया और इस तरह छुट्टी का दिन उनके लिए थोड़ा और स्पेशल हो गया है।
सोहेल ने जो फोटो साझा किया है, उसमें सलीम खान और सलमा डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं। सलमा कैमरे की तरफ देख रही हैं, वहीं सलीम खान ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाते कैंडिड अंदाज में नजर आए हैं।
नेटिजंस बोले- 'असली लग्जरी यही'
सोहेल खान की इस फोटो पर नेटिजंस प्यार लुटा रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'माता-पिता के साथ समय बिताने से ज्यादा सुकून वाली बात क्या हो सकती है'। एक यूजर ने लिखा, 'असली लग्जरी यही है'। एक्टर के पोस्ट पर प्रतीक सहजपाल और शिल्पा शिरोडकर समेत कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। सोहेल के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों वे रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आए थे।