फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI 2024: आशुतोष गोवारिकर अंतरराष्ट्रीय जूरी के अध्यक्ष नियुक्त, बोले- सम्मानित महसूस हो रहा है

Sat, 16 Nov 2024 01:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को 2024 के भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के लिए अंतरराष्ट्रीय जूरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पर उन्होंने खुशी जताई है।
 
विज्ञापन
Ashutosh Gowariker - फोटो : साभार-@imdb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'जोधा अकबर', 'लगान' और 'स्वदेस' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को इस महीने गोवा में होने जा रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के लिए अंतरराष्ट्रीय जूरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अपनी नियुक्त पर आशुतोष गोवारिकर ने खुशी जताते हुए कहा कि वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

Thalapathy 69: 'दलपति 69' को उत्तरी अमेरिका में मिली बड़ी डील, विजय की आखिरी फिल्म के लिए चरम पर उत्साह

इस तारीख से गोवा में शुरू होगा महोत्सव
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होगा। आशुतोष गोवारिकर ने एक बयान में कहा, 'सिनेमा समय के साथ लगातार विकसित हो रहा है और इस विकास को देखने के लिए फिल्म महोत्सव से बेहतर कोई जगह नहीं है। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस परिवर्तन का प्रतीक है और मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं'।
Tulsi Gabbard: तुलसी गबार्ड को ऐसे हुआ अब्राहम विलियम्स से प्यार, राजनीति के साथ फिल्मों से भी है गहरा नाता

शेखर कपूर का जताया आभार
आशुतोष गोवारिकर ने आगे कहा, 'इस फिल्म महोत्सव के निदेशक शेखर कपूर और आईएफएफआई तथा एनएफडीसी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल की अध्यक्षता के लिए मेरे बारे में सोचा। सिनेमा की दुनिया में भाग लेना और उसमें डूब जाना मेरे लिए सौभाग्य और खुशी की बात है'।
Rajinikanth Autobiography: क्या रजनीकांत लिखने वाले हैं अपनी आत्मकथा?, सोशल मीडिया पर उड़ रही है अफवाह
विज्ञापन

क्या बोले शेखर कपूर?
वहीं शेखर कपूर ने कहा, 'आशुतोष की फिल्मों ने कहानी कहने के व्यापक और विविध रूपों को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है'। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एनएफडीसी और ईएसजी के सहयोग से महोत्सव के 55वें संस्करण की मेजबानी करेगा'।
Neena Gupta: 'टेनेट' में बिना ऑडिशन चुन ली गईं डिंपल कपाड़िया, तमाम कोशिशों के बाद भी फेल रहीं नीना गुप्ता
Tulsi Gabbard: तुलसी गबार्ड को ऐसे हुआ अब्राहम विलियम्स से प्यार, राजनीति के साथ फिल्मों से भी है गहरा नाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें