बॉलीवुड अभिनेत्रियों की जिस खूबसूरती और फिगर पर दुनिया फिदा रहती है दरअसल उसके पीछे की कहानी कुछ और है। भले ही कटरीना, दीपिका पादुकोण की खूबसूरती ऊपरवाले की देन हो पर उनके परफेक्ट फिगर को तराशने का काम एक 47 साल की महिला के हवाले है। कटरीना को चिकनी चमेली बनाने का श्रेय यासमीन कराचीवाला को जाता है। कौन हैं यासमीन कराचीवाला, आइए आपको बताते हैं...
yasmin karachiwala
यासमीन कराचीवाला मुंबई की मशहूर सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियां अपने फिगर को परफेक्ट करने के लिए यासमीन का सहारा लेना पड़ता है। वो कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और हुमा कुरैशी जैसी हीरोइनों की फिटनेस पर काम करती हैं। यासमीन ने कैटरीना को 'धूम 3' के लिए परफेक्ट लुक देने में मदद की थी और 'कॉकटेल' के लिए उन्होंने दीपिका के साथ भी काम किया था।
yasmin karachiwala
यासमीन फिटनेस ट्रेनर से पहले स्कूल टीचर हुआ करती थीं। मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स ग्रेजुएट यासमीन 47 की उम्र में भी पूरी तरह फिट और स्ट्रॉन्ग हैं। एक बार दोस्त के कहने पर वह जिम आई थीं और तभी से उन पर फिट रहने का जुनून सवार हो गया। 26 साल की उम्र में उन्होंने अपने फिटनेस स्टूडियो 'बॉडी इमेज' को शुरू किया। यासमीन ने भारत में पिलाटे की शुरुआत की। आज जब पिलाटे ट्रेनिंग की बात होती है तो हर कोई उन्हीं का नाम लेता है।
yasmin karachiwala
बॉलीवुड में करीना कपूर खान यासमीन की सबसे पहली बड़ी क्लाइंट थीं। करीना की सलाह पर ही कैटरीना कैफ भी यासमीन से जुड़ गईं। और इसके बाद उसका सफर पूरी रफ्तार से चल रहा है और वो इन अभिनेत्रियों से करीब 45-50 हजार रुपये हर महीने फीस लेती हैं।