बिग बॉस को मिला पहला फाइनलिस्ट
गौरतलब है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' अब अपने फिनाले के बेहद करीब है। लगभग 10 से 11 दिन के बाद फिनाले होने वाला है। पिछले दिनों बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा था और कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके घर वाले आए थे। शो की टीआरपी आसमान छू रही है। मेकर्स ने शो को एक्सटेंशन भी दिया था। इन सब के बावजूद शो अंतिम चरण पर पहुंच गया है। वहीं, अब आज के एपिसोड में शो में काफी कुछ देखने को मिला। बुधवार को शो का पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया है।
Bollywood Stars: बुढ़ापे की दहलीज पर फिल्मों में रोमांस फरमाते नजर आए ये सितारे, दर्शक भी रह गए हैरान
इस टास्क के बने विनर
इस हफ्ते के शुरुआती दिनों में बिग बॉस ने फैमिली वीक अनाउंस किया था। सभी कंटेस्टेंट्स के घर वाले उनसे मिलने आए थे। शो थोड़ा इमोशनल भी हो गया था। फैमिली वीक में घरवालों को अपनी पसंद के एक कंटेस्टेंट को स्टार भी देना था। ऐसे में दो कंटेस्टेंट्स के पास सबसे ज्यादा स्टार देखने को मिले। कंटेस्टेंट्स में से पूजा और अभिषेक के पास बाकी घर वालों से ज्यादा स्टार थे। इसके बाद पूजा और अभिषेक में एक टास्क कराया गया, जिसे अभिषेक जीत गए।
Rohit Roy: प्रशंसा करने के बावजूद अपनी फिल्मों में क्यों नहीं ले रहे हैं? रोहित रॉय का करण जौहर से बड़ा सवाल
फाइनल के बेहद करीब है शो
इस तरह ‘बिग बॉस’ और दर्शकों को उनका पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। अभिषेक के फैंस भी उनकी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। अभिषेक मलहान न सिर्फ शो के पहले फाइनलिस्ट बने हैं, बल्कि इस सीजन के आखिरी घर के कैप्टन भी बन गए हैं। अब देखना है कि अभिषेक को टक्कर देने और कौन से कंटेस्टेंट फाइनल में अपनी जगह बना पाते हैं।